Rock-On-2-3

निर्माता रितेश सिधवानी व फ़रहान अख्तर और निर्देशक शुजात सौदागर अब राहत की सांस ले सकते हैं । क्योंकि सेंसर बोर्ड द्दारा रॉक ऑन 2 को सिर्फ़ एक बदलाव के साथ यूए सर्टिफ़िकेट दे दिया गया ।

फ़रहान अख्तर की आगामी फ़िल्म रॉक ऑन 2 को लगभग न के बराबर बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिल गई है । सेंसर बोर्ड के कहने पर फ़िल्म में से बस एक डायलॉग को रिडब करने की जरूरत है ।

निर्देशक शुजात सौदागार कहते हैं, “ स्पष्टता के उद्देश्य से फ़िल्म के एक डायलॉग को बदलने की जरूरत है । फ़िल्म में एक किरदार है जो मेघालय का है इसलिए उसकी हिंदी उतनी स्पष्ट नहीं है । इसलिए हमें उसके एक डायलॉग को स्पष्टता के लिए रि-डब करने की जरूरत है । इसके पहले, सेंसर बोर्ड को कहा गया था कि हम रिडबिंग करने जा रहे थे ।

निर्माता रितेश सिधवानी खुश होते हुए कहते हैं कि, ईमानदारी से, हमने किसी भी प्रकार की कटौती की उम्मीद नहीं की थी । ये एक साफ़-सुथरी फ़िल्म है जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है । दर्शकों को पहले वाली रॉक ऑन से इसमें काफ़ी कुछ अलग अनुभव होंगे।