
रुस्तम से बॉक्सऑफ़िस पर धुंआधार कमाई करने वाले अक्षय कुमार निर्देशक नीरज पांडे की व्यंग्यात्मक कॉमेडी फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा में काम कर रहे हैं । अभिनेता-निर्देशक की ये जोड़ी आगामी फ़िल्म क्रेक में भी साथ देखी जाएगी । अक्षय कुमार की आगामी फ़िल्म क्रेक की पहली झलक स्वतंत्रता दिवस के दिन दिखाई गई थी ।
हालांकि पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि निर्देशक नीरज पांडे की फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा और क्रेक एक ही फ़िल्में हैं, जिसका बाद में नाम बदलकर क्रेक कर दिया गया, लेकिन अब इन सभी अफ़वाहों पर विराम लगाते हुए ये खबर सामने आई कि टॉयलेट-एक प्रेम कथा और क्रेक, ये दोनों ही फ़िल्में अलग-अलग हैं । खबर है कि अक्षय कुमार क्रेक से पहले टॉयलेट-एक प्रेम कथा की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसकी शूटिंग जनवरी तक खत्म हो जाएगी । टॉयलेट-एक प्रेम कथा में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी । ये फ़िल्म हमारे मानमीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्दारा शुरू किए गए सफ़ाई अभियान-स्वच्छ भारत अभियान, से प्रेरित है ।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार और नीरज पांडे एक साथ स्पेशल 26, बेबी और रूस्तम में साथ काम कर चुके हैं । और अब टॉयलेट-एक प्रेम कथा उनकी साथ में चौथी फिल्म होगी ।
फ़्राइडे फ़िल्मवर्कस के साथ अबुदानिता एंटरटेंमेंट द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा नीरज पांडे द्दारा निर्देशित की जाएगी । सच्चाई को बयां करती ये एक हल्की-फ़ुल्की फ़िल्म होगी । इस समय अक्षय कुमार दूसरी व्यंग्यात्मक कॉमेडी फ़िल्म जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं ।
















