
जब से संजय दत्त जेल से बाहर आए हैं, हर कोई ये कयास लगा रहा है कि कौनसी फ़िल्म उनकी कमबैक फ़िल्म होगी । संजय दत्त ने कई सारी स्क्रिप्ट परखीं लेकिन अभी तक किसी पर भी काम शुरू नहीं किया । लेकिन अब ऐसा लगता है कि इंद्र कुमार द्दारा दी गई स्क्रिप्ट कुछ काम कर जाए क्योंकि संजय दत्त को उनकी स्क्रिप्ट काफ़ी पसंद आई है ।
हमें पक्की खबर मिली है कि संजय दत्त ने धमाल फ़िल्म की तूसरी कड़ी जिसका नाम टोटल धमाल है को साइन कर लिया है । संजय को फ़िल्म की कहानी बहुत पसंद आई और वो जल्द ही इस फ़िल्म के लिए अपनी डेट्स देने की योजना बना रहे हैं । अभी इस बात की कोई खबर नहीं है कि इस कड़ी में रितेश देशमुख और अरशद वारसी अपनी भूमिका निभाएंगे या नहीं । लेकिन इंद्र कुमार ने कहा है कि फ़िल्म की कास्ट पर अभी तक बात चल रही है, जैसे ही कुछ फ़ाइनल होता है, उसकी जानकारी जल्द ही दे दी जाएगी । उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी ।
इस बारें में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि कौनसी फ़िल्म संजय दत्त की कमबैक फ़िल्म होगी, लेकिन ये सुनिश्चित है कि एक धमाके के साथ संजय दत्त की वापसी होगी ।
















