917981331

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, जो करण जौहर की आगामी रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आएंगे, ने हाल ही में राजीव मसंद के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपने जीवन के कई पहलुओं के बारे खुलासा किया । रणबीर कपूर ने अपनी असफ़लतओं, अपने ब्रेक-अप के बारें में तो खुलकर बोला ही साथ ही ये बताया कि वो एक समय में हॉलीवुड के जाने-माने लोगों द्दारा अनदेखे भी किए गए ।

बातचीत के दौरान, रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि, वो हॉलीवुड स्टार्स के बहुत बड़े फ़ैन हैं लेकिन उन्हें हॉलीवुड स्टार्स द्दारा नजरअंदाज किया गया है । रणबीर ने अपनी बुरी यादें शेयर करते हुए बताया कि एक बार मैं नैरली पोर्टमैन के पीछे दौड़ा था । वह फोन पर बात कर रही थीं और रो रही थीं । मैंने कहा, आई लव योर… इससे पहले कि मैं  वर्क कह पाता वह मुड़ीं और उन्होंने कहा,  भाड़ में जाओ । तब मेरा दिल जरूर टूट गया था, पर मैं उनका पीछा नहीं छोड़ूंगा ।

रणबीर का किल बिल के डायरेक्टर क्वेंटिन टैरंटीनो के साथ और भी बुरा अनुभव रहा है । रणबीर बताते हैं कि हाल ही में टैरंटीनो लंदन में  द हेटफुल ऐट को प्रमोट कर रहे थे और हम ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग कर रहे थे । मैं बेसमेंट में शूटिंग कर रहा था और वह बिल्डिंग में थे । मुझे पता चला कि वह इंटरव्यू दे रहे हैं तो मैं भागता हुआ गया । करीब आधे घंटे तक मैंने कार के पास इंतजार किया । मैंने उनको दूर से आते हुए देखा और चिल्लाने लगा, क्विंटन, क्विंटन । उन्होंने चलते-चलते मुझे देखा और अपनी कार में जाकर बैठने लगे । उन्होंने कार का दरवाजा खोला तो मैंने कहा, सर पिक्चर? यह नजारा ऐ दिल है मुश्किल की पूरी टीम देख रही थी और उन्होंने बाद में मेरा मजाक उड़ाया । उनके पास इस घटना का वीडियो भी है । ये वाकई मजाकिया अनुभव था ।

रणबीर कपूर ने यह भी कहा कि वे एक बार जेक गिलेनहाल से मिले, और वो बहुत ही अच्छे थे ।

गौरतलब है कि, रणबीर कपूर करण जौहर द्दारा निर्देशित फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।