
हालांकि अक्षय कुमार काल्पनिक कहानी वाली फ़िल्मों में कई सारे खिलाड़ियों का किरदार निभा चुके हैं, लेकिन इस बार अक्षय अपनी आगामी फिल्म गोल्ड में वास्तविक जीवन के हॉकी खिलाड़ी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे । पहले हमने आपको खबर दी थी कि अक्षय ने एक स्पोर्ट्स पर आधारित फ़िल्म को साइन किया है और अब हमें लेटेस्ट खबर मिली है कि उस स्पोर्ट्स पर आधारित फ़िल्म का नाम गोल्ड है जिसमें अक्षय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का किरदार निभाएंगे ।
अविभाजित पाकिस्तान में जन्मे, भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह के नाम सबसे अधिक हॉकी गोल का रिकार्ड है । 1952 के ओलपिंक के दौरान फाइनल में नीदरलैंड के विरूद्ध खेलते हुए बलबीर सिंह ने पांच गोल कर रिकॉर्ड बनाया था और इसी के साथ भारत नीदरलैंड के खिलाफ़ 6-1 से मैच जीत गया । इसके बाद, बलबीर सिंह सीनियर को भारतीय हॉकी टीम का कोच बनाया गया और उसके बाद मैनेजर बनाया गया । इस तरह 1975 में बलबीर सिंह सीनियर भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर और चीफ कोच रहे । उनके कोच रहते भारतीय टीम भारत ने पुरूषों का हॉकी वर्ल्डकप जीता । 1971 में भारत ने पुरूषों के हॉकी वर्ल्डकप में कांस्य पदक जीता । वे भारत की उन तीन ओलम्पिक टीमों में शामिल थे जिसने स्वर्ण पदक जीता । इसके अलावा उन्होंने हॉकी पर आधारित 'द गोल्डन हेटट्रिक (1977)' और 'द गोल्डन यार्डस्टिक: इन क्वेस्ट ऑफ़ हॉकी एक्सीलेंस (2008)' जैसी किताबें भी लिखी हैं । वर्तमान में 92 वर्षीय बलबीर सिंह कनाड़ा में अपने परिवार के साथ रहते हैं जिसमें उनकी पत्नी सुशील लाहौर और तीन बेटे और तीन बहुएं हैं ।
वहीं दूसरी तरफ़, हालांकि यह अक्षय कुमार की स्पोर्ट्स पर आधारित पहली बायोपिक है, लेकिन इससे पहले अक्षय वास्तविक जीवन से प्रेरित कई किरदारों को, एयरलिफ़्ट, स्पेशल 26 और रुस्तम जैसी फ़िल्मों में निभा चुके है ।
















