
बेहद विवादास्पद फिल्म ऐ दिल है मुश्किल, आखिरकार बीते शुक्रवार यानी 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो ही गई । जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग के चलते, रणबीर सिंह और अनुष्का शर्मा अभिनीत इस फ़िल्म को लंबे विवाद का सामना करना पड़ा था ।
फवाद खान की इस फिल्म में एक विस्तारित भूमिका थी लेकिन, तगड़े विरोध के बाद फ़िल्म में से उनके कई दृश्यों को बड़ी ही निर्दयता से काट दिया गया । फ़िल्म में फ़वाद खान ही ऐसे अभिनेता नहीं हैं जिसके सीन काटे गए, बल्कि इस फ़िल्म में एक और पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास हैं, जिसने फ़िल्म में अक्षय कुमार के ब्यॉयफ़्रेंड का किरदार अदा किया था और जिसका फ़िल्म में बहुत ही छोटा रोल था, और उनके भी कई सीन काटे गए । इस बात से थोड़े से खफ़ा इमरान ने सोशल मीडिया के जरिए खुलकर अपने दिल की बात बोली है लेकिन साथ, क्योंकि यह फ़िल्म उनके लिए खास है इसलिए उन्होंने अपने प्रशसकों से इस फ़िल्म को देखने की गुजारिश की है ।
इमरान ने अपने सोशल अकाउंट पर फ़िल्म का गाना 'ब्रेक-अप' के डांस रिहर्सल का एक वीडियो पोस्ट किया जिस पर उनकी एक महिला प्रशंसक ने एक कमेंट किया है और कहा है कि, वह उनके डांस को देखने के लिए बहुत उत्साहित थी । इस पर इमरान ने जवाब दिया कि फ़िल्म में उन पर फ़िल्माए गए चारों सीन काट दिए गए, लेकिन जो कुछ भी बचा है वह अच्छा है । इमरान ने साथ ही रणबीर कपूर की बहुत प्रशंसा की और कहा कि उन्हें रणबीर के साथ काम करके बहुत मजा आया ।
गौरतलब है कि, इमरान अब्बास ने बिपाशा बसु के साथ फ़िल्म क्रिएचर 3डी में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था ।
















