अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में जुटे हुए है । इन दिनों फ़िल्म की शूटिंग हैदराबाद स्थित रामोजी फ़िल्म सिटी में चल रही है । वैसे तो अक्षय कुमार के पास अपनी फ़िल्मों की शूटिंग का एकदम पैक शेड्यूल है लेकिन वह अपने बिजी शेड्यूक को बखूबी मैनेज कर लेते है । और अब खबर है कि अक्षय कुमार अपनी आगामी कॉमेडी फ़िल्म हाउसफ़ुल 4 के एक गाने के शूट के लिए सूर्यवंशी के पैक शेड्यूल से दो दिन का ब्रेक लेंगे ।

हाउसफ़ुल 4 के लिए अक्षय कुमार दो दिन के लिए रोकेंगे सूर्यवंशी की शूटिंग

अक्षय कुमार हाउसफ़ुल 4 के गाने के लिए ले रहे हैं ब्रेक

28 और 29 जून को अक्षय हाउसफ़ुल 4 के इस कथित गाने की शूटिंग करेंगे जिसमें उनके साथ फ़िल्म की पूरी कास्ट मौजूद होगी । गणेश आचार्य इस गाने को कॉरियोग्राफ़ कर रहे है । नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी द्वारा अभिनीत गीत, कथानक को आगे ले जाएगा ।

हाउसफ़ुल 4 की बात करें तो इस बार यह दो थीम पर बेस्ड है । एक तो आधुनिक समय पर और दूसरी पुनर्जन्म पर बेस्ड है । अक्षय जिस गाने के लिए ब्रेक ले रहे हैं वो दर असल आधुनि्क थीम के लिए फ़िल्माया जाएगा । इस गाने में 200-250 बैकग्राउंड्स डांसर्स शामिल होंगे और इसके लिए एक विशाल सेट तैयार किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें : BREAKING: इंशाअल्लाह V/S सूर्यवंशी का 'महामुकाबला' टला, सलमान खान ने ऐलान की 'भाई' रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी की नई रिलीज डेट

हाउसफ़ुल 4 में अक्षय के अलावा, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, कृति सैनॉन, बॉबी देओल और कृति खरबंदा अहम भूमिका में नजर आएंगी । यह फ़िल्म इसी साल दीवाली के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।