इस स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त, 2024 के मौक़े पर हॉरर-कॉमेडी फ़्रेंचाइज़ी की कल्ट क्लासिक फ़िल्म स्त्री का सीक्वल, स्त्री 2 रिलीज़ होने जा रहा है । दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित स्त्री 2 ने अपने ट्रेलर से पहले ही ऑडियंस जुटा ली है । श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी स्टारर स्त्री 2 इस साल की मचअवेटेड फ़िल्म में से एक है । इसलिए इस मौक़े को दिनेश विजान गँवाना नहीं चाहते हैं । लेटेस्ट अपडेट के अनुसार दिनेश विजान ने अपनी अपकमिंग दो बड़ी फ़िल्मों की पहली झलक को स्त्री 2 से अटैच करने का फ़ैसला किया है ।

15 अगस्त को थिएटर में रिलीज हो रही स्त्री 2 में दिखेगी अक्षय कुमार स्टारर स्काई फोर्स और विक्की कौशल की छावा की पहली झलक

स्त्री 2 से अटैच होगी स्काई फोर्स और छावा की पहली झलक

15 अगस्त को थिएटर में रिलीज हो रही श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की स्त्री 2 के साथ अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और विक्की कौशल की छावा की पहली झलक देखने को मिलेगी । स्काई फोर्स और छावा दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित फ़िल्म है ।

अक्षय कुमार और वीर पहारिया स्टारर स्काई फोर्स एक एक्शन फ़िल्म है । खेल खेल में के बाद यह अक्षय की नेक्स्ट फ़िल्म होगी जो 2 अक्टूबर, 2024 को थिएटर में रिलीज होगी । एविएशन थ्रिलर शैली की फ़िल्म स्काई फोर्स में अक्षय भारतीय वायु सेना अधिकारी के किरदार में नज़र आने वाले हैं ।

वहीं विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक ड्रामा छावा  6 दिसंबर, 2024 को रिलीज़ होगी । छावा में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नज़र आने वाले हैं । छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार के लिए विक्की ने अपनी फिजीक पर बहुत काम किया है । दावा किया गया है कि विक्की इस रोल के लिए 25 किलो वजन बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं । लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनने वाली छावा को प्रोड्यूसर दिनेश विजान अपने बैनर मैडॉक फिल्म्स तले बनाया है ।