हिंदी सिनेमा को बेशुमार सुपरहिट फ़िल्म देने वाले फ़िल्ममेकर आनंद एल राय जल्द ने अपनी आगामी फ़िल्म अतरंगी रे के लिए सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार को लीड रोल के लिए चुना है । आनंद एल राय की साल 2013 में आई रांझना फ़िल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले कोलावरी डी बॉय धनुष इस फ़िल्म में सारा अली खान के अपोजिट नजर आएंगे । जबकि अक्षय कुमार का छोटा मगर बहुत ही महत्वपूर्ण रोल होगा जो कहानी को एक नया मोड़ देगा ।

Official Confirmed! आनंद एल राय की अतरंगी रे में सारा अली खान और धनुष के साथ अक्षय कुमार का भी होगा स्पेशल रोल

अतरंग़ी रे में सारा अली खान और धनुष एक दूसरे के अपोजिट जबकि अक्षय कुमार का स्पेशल रोल

अतरंग़ी रे, के बारें में बात करते हुए फ़िल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने कहा कि, ये फिल्म एक तरह से ए आर रहमान की म्यूजिकल फिल्म की तरह पेश की जाएगी और इस फिल्म का संगीत रहमान के दिल के काफी करीब है । फिल्म में धनुष और सारा अली खान की जोड़ी फ़्रेशनेस लेकर आएगी ।

सारा बहुत रोमांचित हैं

पहली बार अक्षय और धनुष जैसे स्टार के साथ काम करने पर सारा बहुत उत्साहित हैं । अपनी फ़िल्म का ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट करते हुए सारा ने कहा कि, ''मैं अपनी किस्मत पर विश्वास नहीं कर पा रही हूं मेरी अगली फ़िल्म डायरेक्टर आनंद एल राय की अतरंगी रे है । मैं अक्षय कुमार और धनुष को धन्यवाद देती हूं जो आप मेरे साथ करने के लिए आगे आए ।''

Official Confirmed! आनंद एल राय की अतरंगी रे में सारा अली खान और धनुष के साथ अक्षय कुमार का भी होगा स्पेशल रोल

अक्षय का छोटा मगर अहम रोल

अक्षय को छोटा मगर अहम रोल देने के बारें में निर्माता ने कहा कि, इस फिल्म में अक्षय स्पेशल रोल में नजर आएंगे । इस फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक आनंद एल राय कहते हैं, ''इस तरह के किरदारों के लिए अक्षय जैसा सुरक्षित अभिनेता बिल्कुल मुफीद है । फिल्म में उनका किरदार बहुत बहुत खास होने वाला है और मुझे पक्का भरोसा है कि दर्शक उनके इस रूप पर पक्का लट्टू हो जाएंगे । अक्षय लगातार खुद को एक अभिनेता के तौर पर बेहतर करते जा रहे हैं और मेरी इस फिल्म को उनके जैसे परिपक्व कलाकार की ही जरूरत थी ।”

अक्षय ने 10 मिनट में फ़िल्म को हां कहा

वहीं अक्षय भी इस फ़िल्म से जुड़कर बहुत रोमांचित है । उन्होंने कहा कि, ''मैं आनंद के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं और मैंने हमेशा उनके कहानी कहने के तरीके को पसंद किया है । जब उन्होंने मुझे ये कहानी सुनाई तो मुझे हां कहने में 10 मिनट भी नहीं लगे । फिल्म में मेरे किरदार के लिए भले ज्यादा दिनों की शूटिंग की जरूरत न हो लेकिन ये किरदार ऐसा है कि मेरा दिल इसके लिए ना कर ही नहीं । ये किरदार ऐसा है कि ये मुझे भी ताउम्र याद रह जाने वाला है ।”

इसी के साथ अक्षय ने सारा और धनुष के साथ काम करने के बारें में कहा कि, वह दोनों के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं । वहीं टी-सीरिज प्रमुख भूषण कुमार ने कहा कि वह राय के साथ इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी खुश हैं ।

यह भी पढ़ें : Scoop: रांझना स्टार धनुष की फ़िल्म में सारा अली खान बनेंग़ी देहाती बिहारी लड़की, बोलेंगी भोजपुरी

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी, टी सीरीज, कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, अतरंगी रे की शूटिंग 1 मार्च 2020 से शुरू हो जाएगी । अतरंगी रे, अगले साल 2021 में वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होने की उम्मीद है ।