ॠतिक रोशन के साथ आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म मोहेंजोदारो से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म हाउसफ़ुल 4 में नजर आईं थी । और इन दिनों पूजा हेगड़े बाहुबली स्टार प्रभास के साथ फ़िल्म जान की शूटिंग कर रही है । फ़िल्मों से अलग इन दिनों पूजा हेगड़े अपने एक नेक काम के लिए चर्चा में आ गई है ।

पूजा हेगड़े ने कैंसर पीड़ित दो बच्चों को 2.5 लाख रु देकर की उनकी आर्थिक मदद

पूजा हेगड़े ने की कैंसर पीड़ित दो बच्चों की आर्थिक मदद

पूजा कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद के लिए आगे आयी हैं । पूजा ने एक संस्था के ज़रिए बच्चों के इलाज के लिए ढाई लाख रुपये का डोनेशन दिया है । पूजा ने कैंसर से पीड़ित दो बच्चों की मदद कर नेक काम किया है ।

बता दें कि, हाल ही में पूजा ने क्योर फाउंडेशन नाम के ईवेंट में शिरकत की । छठे द्विवार्षिक ‘कैंसर क्रूसेडर्स इंविटेशन कप’ का ऐलान करने के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था । यह एक विश्वस्तरीय गोल्फ टूर्नामेंट है, जिसे कैंसर से प्रभावित बच्चों को आर्थिक मदद करने के लिए पैसा जुटाने और जागरूकता फैलाने की एक पहल के रूप में आयोजित किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE: बच्चन पांडे में अक्षय कुमार की लव इंटरेस्ट बनने के लिए कृति सैनॉन और पूजा हेगड़े के बीच मची होड़ ?

पूजा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि कैंसर से पीड़ित अधिकतर बच्चों का इलाज संभव है और पैसे की कमी इस काम में बाधा नहीं बननी चाहिए । जल्द ही इस क्षेत्र में और भी कुछ करने की उम्मीद है ।  पूजा ने आगे कहा कि, वो हमेशा अपना काम करने और समाज को जितना संभव हो सके उतना लौटाने में यकीन करती है ।