अक्षय कुमार इन दिनों स्कॉटलैंड में आपानी आगामी स्पाई थ्रिलर फ़िल्म बेल बॉटम की शूटिंग कर रहे हैं । लॉकडाउन के बाद विदेश में शूट होने वाली पहली फ़िल्म है बेल बॉटम । अक्षय कुमार सहित फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू प्राइवेट जेट से स्कॉटलैंड रवाना हुई थी । अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की शूटिंग पर कास्ट और क्रू को एक हेल्दी और स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल फॉलो करवाते हैं । हालांकि इस बार उन्होंने अपना 18 साल पुराना नियम तोड़ दिया है ।

अक्षय कुमार कर रहे हैं डबल शिफ़्ट में काम
अक्षय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता में से एक हैं । इसी के साथ-साथ वह अपनी चैरिटी को लेकर भी सभी का दिल जीतते रहते हैं । और इस बार अक्षय ने अपने बेल बॉटम प्रोड्यूसर का दिल जीता है वो भी अपना 18 साल पुराना नियम तोड़ कर । अक्षय पिछले 18 सालों से दिन में 8 घंटे काम करते आ रहे हैं । लेकिन अब उन्होंने बेल बॉटम की शूटिंग के लिए अपनी शिफ्ट डबल करने का फैसला लिया है ।
14 दिन क्वारनटीन में ही खराब हो गए
दरअसल, अक्षय और बेल बॉटम की कास्ट एंड क्रू के 14 दिन, क्वारनटीन में ही खराब हो गए थे । ऐसे में अक्षय ने इस बात को समझा कि प्रोड्यूसर्स को इसकी वजह से आर्थिक नुकसान होगा । इसलिए उन्हने अपने 18 साल से चलते आ रहे नियम को तोड़ दिया है । बेल बॉटम की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करने के लिए अक्षय के डबल शिफ़्ट काम करने के प्लान की बात को सुनकर सभी को सरप्राइज हुआ था ।
प्रोडक्शन हाउस के पैसे बचाना है उद्देश्य
असल में, अक्षय के ऐसा करने का कारण प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के पैसे बचाना है । उनका कहना है कि दो यूनिट अगर एक दिन में काम करे तो ऐसा हो सकता है । इसी के बाद फिल्म की यूनिट ने डबल शिफ्ट में काम करना शुरू किया । ये अपनी तरह की पहली फिल्म बन गई है जिसने लॉकडाउन के बाद जो हर घंटे में ज्यादा सा ज्यादा काम खत्म कर रही है । खास बात ये भी है कि पूजा एंटरटेनमेंट अपने सेट्स पर एक्टर्स और क्रू की सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखने में कामयाब रही है । फ़िल्म का बड़ा हिस्सा यूके में ही फ़िल्माया जाना है इसलिए फ़िल्म की पूरी टीम शूटिंग को पूरा करने में जी-जान से जुटी हुई है ।
यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार की जासूसी ड्रामा बेलबॉटम कोरोना संकट के बीच विदेश में शूट होने वाली पहली फ़िल्म बनेगी
बेल बॉटम के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने इस बारे में कहा, “अक्षय सही में प्रोड्यूसर के एक्टर हैं और उनके साथ काम करना हमारा सौभाग्य रहा है । वो हमेशा हर चीज और इंसान के बारे में सोचते हैं । यूनिट की सेफ्टी से लेकर उनके शूटिंग शेड्यूल और प्रोड्यूसर की परेशानी तक हर चीज का ध्यान वो रखते हैं । वो आदमी सोना है । अक्षय 18 सालों में पहली बार डबल शिफ्ट में काम कर रहे हैं । जब उन्होंने हमें सुझाव दिया कि दो यूनिट्स के साथ काम करना सही होगा, तो हम चौंक गए थे और उत्साहित भी थे । उनके काम का अनुशासन और समय के लिए इज्जत देखकर सेट्स पर सभी को एनर्जी मिल रही है और सभी अपना बेस्ट दे रहे हैं । ये किसी बढ़िया मशीनरी का पूरा समय काम करके इसे पूरा करने जैसा है ।”
















