613657368

अक्षय कुमार ने अपनी फ़िल्म एयरलिफ़्ट में मुख्य निभाई थी, ये फ़िल्म वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित थी , एयरलिफ़्ट में अक्षय कुमार ने एक भारतीय कारोबारी,रंजीत कात्याल का किरदार चित्रित किया था, जिसने इराक-कुवैत युद्ध के समय में 1,70,000 भारतीयों को सुरक्षित रूप निकालकर उनके घर वापसी में मदद की थी । अक्षय ने भारतीय सरकार से सूडान में फ़ंसे लोगों को जल्द से जल्द निकलाने का आग्रह करने का फ़ैसला किया ।

अक्षय कुमार ने हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को  और उनके संकट मोचन ऑपरेशन की सफ़लता पर उनकी टीम को बधाई दी , इस ऑपरेशन के दौरान उन्होंने दक्षिणी सूडान से त्वरित प्रक्रिया में 150  भारतीयों को रिहा करवाया । अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए लिखा, ऑपरेशन #SankatMochan की सफलता के युद्धग्रस्त दक्षिण सूडान से भारतीयों को निकालने पर बधाई । सुषमा स्वराज , जनरल वी के सिंह । कुछ दिन पहले, अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए भारतीय सरकार से हमलों के दौरान सूडान में फ़ंसे लोगों को जल्द से जल्द निकलाने का आग्रह किया था । अक्षय ने लिखा, "@SushmaSwaraj Ma'am request for speedy measures and actions to evacuate Indians stranded in Sudan. Prayers with them. #SaveIndiansInJuba", to which the Minister had immediately responded saying, "Akshay Kumar ji - Pl do not worry. We are evacuating Indian nationals from Juba."

पिछली बार हाउसफ़ुल 3 में नजर आए अक्षय कुमार अपनी अगली फ़िल्म रुस्तम के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । और हर बार की तरह ये फ़िल्म भी वास्तविक जीवन की घटना, सबसे विवादित केस के एम नानावटी केस, जो कि 1959 में घटित हुई थी , पर आधारित है ।