महामारी बने कोरोना वायरस के संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के लिए देश में पहले से लॉकडाउन लागू है । जहां डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ़, प्रशासन, सफ़ाई कर्मचारी अपनी जान को खतरे में डालकर लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं वहीं कानूनी व्यवस्था सही बनाए रखने के लिए पुलिस भी लगातार अपनी ड्यूटी पर मुश्तैद है । लेकिन कोरोना संकट की इस मुश्किल घड़ी में पुलिस और डॉक्टर्स पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं । और बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने ऐसे ही हमलों की निंदा की है । अजय देवगन डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हुए हालिया हमलों से काफी नाराज हैं ।

अजय देवगन हमले की निंदा की
सबसे पहले आपको बता दें कि, अभी हाल ही में एक खबर आई थी जिसमें दो डॉक्टर अपनी बहन के साथ फल और सब्जियां खरीदने बाहर निकली थीं जिनपर एक आदमी ने हमला कर दिया था । उस सिरफिरे आदमी ने डॉक्टरों पर कोरोना वायरस फैलाने का इल्जाम लगाया था । जहां इस हमले की हर जगह आलोचना की जा रही थी वहीं अव अजय भी ऐसे हमला करने वालों पर बुरी तरह से भड़के हैं ।
DISGUSTED & ANGRY to read reports of “educated” persons attacking doctors in their neighbourhood on baseless assumptions. Such insensitive people are the worst criminals?#StaySafeStayHome #IndiaFightsCorona
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 12, 2020
इस हमले की निंदा करते हुए अजय ने ट्वीट किया कि, “ऐसी खबरें पढ़कर बेहद निराश और नाराज हूं कि कुछ ‘पढ़े-लिखे’ लोग अपनी आधारहीन मान्यताओं पर अपने आसपास डॉक्टरों पर हमला कर रहे हैं । ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी हैं ।”
बता दें बीते हफ़्ते अजय ने लॉकडाउन को सफल कराने में कड़ी मेहनत कर रही मुंबई पुलिस मुंबई पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा की बहुत तारीफ़ की थी । अजय ने फ़िल्म फ़ेडरेशन से जुड़े वर्कर्स की आर्थिक मदद के रूप में 51 लाख रु का डोनेशन दिया था ।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय की इस साल एईलीज हुई फ़िल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर ने बॉक्सऑफ़िस पर अपनी सफ़लता से इतिहास रच दिया । अजय की आगामी फ़िल्में हैं- मैदान, एसएस राजामौली की RRR । इसके अलावा वह तमिल फिल्म कैथी के हिंदी रीमेक में भी लीड रोल में नजर आएंगे ।
















