साल 2012 में आई रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फ़िल्म बोल बच्चन में नजर आई अभिषेक बच्चन और अजय देवगन की जोड़ी अब पूरे 7 साल बाद फ़िर से साथ काम करने जा रही है । यह एक ड्रामा फ़िल्म होगी जिसमें अभिषेक बच्चन, अजय देवगन के साथ काम करने जा रहे है । इसके अलावा इलियाना डीक्रूज भी फ़िल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में चुनी गई है । अभिषेक बच्चन और इलियाना डीक्रूज के लीड रोल वाली इस फ़िल्म को अजय देवगन प्रोड्यूस करेंगे और कीकू गुलाटी इसका निर्देशन करेंगे ।

अभिषेक बच्चन पूरे 7 साल बाद फ़िर से करने जा रहे हैं अजय देवगन के साथ काम

अभिषेक बच्चन की इस फ़िल्म को अजय देवगन प्रोड्यूस करेंगे

इस फ़िल्म की बात करें तो कहा जा रहा है कि, यह फिल्म साल 1990 से साल 2000 के बीच घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित है जिनके कारण भारत की फाइनैंशल कंडिशन में बड़ा बदलाव आया । अजय को यह सब्जेक्ट काफी अच्छा लगा और उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कह दी । बताया जा रहा है कि इलियाना का फिल्म में बहुत मजबूत रोल है । इस साल के अंत में ैस फ़िल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है । फ़िलहाल फिल्म का प्री-प्रॉडक्शन का काम चल रहा है । फ़िल्म में अभिषेक और इलियाना एक जोड़ी के रूप में नजर नहीं आएंगे । इस फ़िल्म में अभिषेक के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी है ।

यह भी पढ़ें : अभिषेक बच्चन ने कबूला कि ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके मुकाबले ज्यादा फीस मिली

अभिषेक, जिसने अमेजॉन प्राइम की ऑरिजनल सीरिज ब्रीथ 2 में भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया, जल्द ही अनुराग बसु की अनाम फ़िल्म में नजर आएंगे । अजय के वर्क फ़्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी आगामी फ़िल्म भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया की शूटिंग में बिजी है । यह एक मल्टीस्टारर फ़िल्म है और सच्ची घटना पर बेस्ड है ।