सलमान खान के प्रोडक्शन में बना डांस रिएल्टी शो नच बलिए सीजन 9, इन दिनों टीआरपी चार्ट में छाया हुआ है । नच बलिए में इस बार इंडस्ट्री की मशहूर सेलेब ने हिस्सा लिया है । जहां दर्शकों द्दारा इस शो को खूब पसंद किया जा रहा है वहीं सलमान खान भी अपने इस शो से बेहद खुश हैं और इसलिए उन्होंने नच बलिए सीजन 9 के विजेता को एक खास तोहफ़ा, जिसके लिए लोग सालों-साल संघर्ष करते हैं, देने का फ़ैसला किया है ।

नच बलिए 9 के विनर को सलमान खान 'दबंग स्टाइल' में देंगे ये अनमोल तोहफ़ा

विजेता के लिए सलमान खान का खास तोहफ़ा

सलमान, जो इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी है, ने फ़ैसला किया है कि जो भी जोड़ी इस बार का नच बलिए जीतेगी उसे उनकी फ़िल्म दबंग 3 में उनके साथ एक डांस नंबर करने का मौका मिलेगा । कहा जा रहा है कि सलमान ने पहले से ही ये प्लान कर रखा था । यूं तो दबंग 3 की शूटिंग सितंबर मेम पूरी हो जाएगी लेकिन इसके इस खास डांस नंबर को नच बलिए के विजेता की घोषणा के बाद ही शूट किया जाएगा । और फ़िर उसके साथ नवंबर में इस खास डांस नंबर की शूटिंग की जाएगी ।

गौरतलब है कि इस बार प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही दबंग 3 में कई सारे डांस और पैपी नंबर देखने को मिलेंगे । जहां मौनी रॉय और वारिना हुसैन फ़िल्म में आइटम नंबर करती हुई नजर आएंगी वहीं इस बार सलमान भी 'मुन्ना बदनाम हुआ…' नाम के स्पेशल नंबर पर थिरकते हुए नजर आएंगे । इस गाने में उनके साथ फ़िल्म के निर्देशक प्रभु देवा भी अपने बेहतरीन डांस मूव्स करते हुए दिखाई देंगे ।

यह भी पढ़ें : Dabangg 3: सलमान खान से पहले 'चुलबुल पांडे' रोल के लिए ये दो अभिनेता थे पहली पसंद

दबंग 3 में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, सुदीप, अरबाज खान और प्रमोद खन्ना लीड रोल में दिखाई देंगे । यह फ़िल्म इसी साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।