साल 2002, में रिलीज हुई फ़िल्म आंखे की लोकप्रियता के चलते फ़िल्म के सीक्वल, आंखे 2 का ऐलान किया गया । दो साल पहले घोषित हुई आंखें 2 अपने शुरू होने से पहले ही ठंडे बस्ते में चली गई । इसकी पहली फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुष्मिता सेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी । और अब खबर आ रही है कि, आंखें 2 को गौरांग दोषी से कानूनी लड़ाई में में जीत हासिल होने के चलते इसे अब राजतरु स्टूडियोज लिमिटेड द्वारा प्रड्यूस किया जाएगा । आपको बता दें कि पहली आंखे को गौरांग ने ही प्रोड्यूस किया था । और अब इसके मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आएंगे सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन ।

अमिताभ बच्चन की आंखे 2 में एक साथ नजर आएंगे सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन ?

आंखे में नजर आएंगे सुशांत और कार्तिक

यदि खबरों की मानें तो, सुशांत और कार्तिक जल्द ही अमिताभ बच्चन, जो पहली आंखे में भी नजर आए थे, के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देगे । आपको बता दें कि, साल 2016 में गौरांग ने अपनी इस फिल्म के सीक्वल बनाने की बात कही थी, जिसमें बिग बी, अनिल कपूर, अर्जुन, अरशद वारसी और साउथ इंडियन ऐक्ट्रेस रेजिना कैसेंड्रा के रोल होने की बात कही गई थी । लेकिन फ़िर ये फ़िल्म कानूनी विवाद में फंसने के बाद अधूरी लटक गई और बात आगे नहीं बढ़ पाई ।

हालिया खबरों की मानें तो, सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन आगामी फ़िल्म आंखे 2, का हिस्सा होंगे । हालांकि दोनों ने अभी तक इसके लिए पेपर वर्क नहीं किया है । लेकिन ऐसा लगता है कि इसके लिए बातचीत अपनी फ़ाइनल स्टेज पर पहुंच गई है । फ़िल्म की बाकी की कास्ट अभी तक फ़ाइनल नहीं की गई है ।

यह भी पढ़ें : आंखे 2 में अमिताभ बच्चन के साथ ये कलाकार आएंगे नजर

वहीं दूसरी तरफ़, जब गौरांग दोषी की आंखे 2, का ऐलान हुआ था तो इसे अनीस बज्मी द्दारा निर्देशित किया जाने वाला था । लेकिन अब देखना ये है कि, कौनसा फ़िल्ममेकर इन नए सिक्वल को निर्देशित करेगा ।