कोरोना वायरस से जहां देश जूझ रहा है वहीं महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है । कोरोन वायरस से बॉलीवुड बभी नहीं बच पाया है । खबर आ रही है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के स्टाफ़ मेंबर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । आमिर खान ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि उनकी टीम के कुछ लोग Covid-19 पॉजिटिव पाए गए हैं । इन लोगों में से एक आमिर का ड्राइवर है, दो उनके सुरक्षाकर्मी हैं और एक कुक शामिल है । ऐतिहातन उन्होंने और उनकी फ़ैमिली ने भी कोरोना टेस्ट करवाया, जो कि नेगेटिव आया ।

आमिर खान ने बीएमसी द्दारा प्रभावी कदम उठाने के लिए शुक्रिया अदा किया
आमिर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बयान जारी कर कहा, "मैं आप लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव है । इसका पता चलते ही उन्हें तुरंत क्वारंटीन कर लिया गया है । बीएमसी के अधिकारियों ने प्रभावी कदम उठाते हुए उन्हें तुरंत मेडिकल फैसिलीटी में ले गये । मैं बीएमसी का शुक्रगुजार हूं कि उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है और उन्होंने तुरंत पूरी सोसायटी का अच्छी तरह से सैनिटाइजेशन किया है । हममें से बाकी लोगों का टेस्ट किया गया है और हम सबका टेस्ट नेगेटिव आया है । फिलहाल मैं अपनी मां के टेस्ट के लिए जा रहा हूं और वो आखिरी शख्स हैं जिन्हें इस सबके बारे में पता है । दुआ करें कि मेरी मां भी नेगेटिव निकलें ।''
यह भी पढ़ें : आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में मौजूदा कोरोना संकट को भी मिलेगी खास जगह ?
वर्क फ़्रंट की बात करें तो आमिर जल्द ही मुंबई से अपनी आगामी फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा की बाकी बची शूटिंग पूरी करेंगे । इस फ़िल्म में आमिर के अपोजिट करीना कपूर खान नजर आएंगी ।
















