बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए खासतौर पर जानी जाती हैं । लेकिन जब से सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ है तब से कंगना रनौत ने तो मानो सोशल मीडिया पर बॉलीवुड को एक्सपोज करने का जिम्मा ले लिया है । बॉलीवुड में फ़ैले नेपोटिज्म, खेमेबाजी जैसे मुद्दों को लेकर कंगना लगातार कुछ बॉलीवुड सितारों को निशाना बना रही हैं । लेकिन पिछले कुछ दिनों से कंगना के निशाने पर अभिनेता आमिर खान आ गए हैं । आमिर खान, जो हाल ही में तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी एमीन एर्दोगन से मुलाकात कर चर्चा में आए, का एक पुराना इंटरव्यू शेयर कर कंगना ने अभिनेता की धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठा दिया । लेकिन अब सामने आया है कि कंगना आमिर के जिस इंटरव्यू की बात कर उन पर निशाना साध रही है दरअसल वो फ़ेक है क्योंकि आमिर ने ऐसा इंटरव्यू कभी दिया ही नहीं और न ही ऐसी बात कभी कही ।

कंगना रनौत ने आमिर खान पर झूठी खबर के बेस पर निशाना साधा
कंगना ने आमिर की आलोचनाओं के बीच उनके पुराने बयान को लेकर उन पर तंज कसा है । उस कथित इंटरव्यू के मुताबिक आमिर ने अपने बयान में कहा था कि वे हिंदुत्व को थोड़ा-बहुत मानते हैं लेकिन वे अपने बच्चों को पूरी सख्ताई के साथ इस्लाम फॉलो करने की नसीहत देंगे । लेकिन फ़िर सामने आया कि आमिर ने ऐसा इंटरव्यू कभी दिया ही नहीं था । ये एक झूठी खबर थी । एक ट्वीटर यूजर ने दावा किया कि कंगना ने आमिर का जो इंटरव्यू शेयर किया है, दरअसल वो झूठा है । इस इंटरव्यू के खिलाफ़ आमिर ने कथित तौर पर शिकायत भी दर्ज करवाई थी और आरोपी पकड़ा भी गया था । इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आमिर की धार्मिक मान्यताओं के बारे में झूठी खबरें फैलाने के लिए कंगना की आलोचना करना शुरू कर दिया ।
This interview was completely concocted to spread lies. Aamir had filed a complaint against this and the person was later caught. Aamir had also firmly established of not giving such an interview. #StopFakeNews https://t.co/ZZHC4unhXd
— Surendhar MK (@SurendharMK) August 18, 2020
आमिर पर कसा तंज
गौरतलब है कि कंगना की टीम ने आमिर को निशाना बनाते हुए लिखा था कि, “हिंदू + मुस्लिम = मुस्लिम । ये तो कट्टरपंथी है । दो अलग-अलग धर्म में शादी करना का सिर्फ ये मतलब नहीं होता है कि जीन्स और तौर तरीके का ही मिलन होगा । दूसरे धर्म में शादी करने का मतलब ये होता है कि दो धर्मों का भी मिलन होगा । उनका आपस में मिलाप होगा । बच्चों को अल्लाह की इबादत भी सिखाइए और श्री कृष्ण की भक्ति भी । यही धर्म-निरपेक्षता है ना ?”
Hindu + Muslim = Muslim
Yeh toh kattarpanthi hai,outcome of a marriage is not just a blend of genes and cultures but even religions. Bachchon ko Allah ki ebadat bhi seekhayein aur Shri Krishn ki Bhakti bhi, yehi secularism hai na? @aamir_khan https://t.co/qo1ZOLNR7K
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 17, 2020
इसके बाद कंगना की टीम ने एक और ट्वीट किया कि, “आप तो सबसे ज़्यादा सहिष्णु थे आप कबसे हिंदुत्व के लिए असहिष्णु हो गए ? हिंदू माताओं की संतानें जिनकी रगों में श्री कृष्ण और श्रीराम का खून बह रहा है, सनातन धर्म, भारतीय सभ्यता, यहां की संस्कृति जिनकी धरोहर है, वो सिर्फ और सिर्फ इस्लाम को फॉलो करेंगे, ऐसा क्यों ?”
आमिर के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग फ़िर से शुरू करने की तैयारी में जुटे हुए हैं । यह फ़िल्म अगले साल 2021 में क्रिसमस के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
यह भी पढ़ें : लाल सिंह चड्ढा की फ़ाइनल शूटिंग के लिए तुर्की पहुंचे आमिर खान ने तुर्की की प्रथम महिला एमीन एर्दोगान से मुलाकात की
वहीं कंगना के वर्क फ़्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही जयललिता की बायोपिक फ़िल्म में जयललिता के किरदार में नजर आएंगी ।
















