रकुल प्रीत सिंह जल्द ही जियो स्टुडियोज की फिल्म आई लव यू में नज़र आएँगी । इस फ़िल्म के लिए रकुल प्रीत सिंह ने जो डेडिकेशन दिखाई है उसकी हर कोई तारीफ़ कर रहा है । दरअसल, फ़िल्म में रकुल को एक अंडरवॉटर सीन करना था जिसके लिए एक्ट्रेस ने अपने डायरेक्टर को ज़रा भी निराश नहीं किया । रकुल प्रीत सिंह ने सीन को परफ़ेक्ट करने के लिए 2 मिनट 30 सेकंड तक पानी के अंदर रह कर उस सीन को शूट किया ।

रकुल प्रीत सिंह का डेडिकेशन
रकुल कहती है कि, “फिल्म में कहानी की भावनाओं को गहराई से समझने के लिए मुझे एक खास तरह के सोच की जरूरत थी । और इससे सही मायने में जुड़ने के लिए मैंने एक महीने की कड़ी तैयारी भी की । अंडरवॉटर सीक्वेंस के लिए जहान एडेनवाला इंस्ट्रक्टर थे, जिन्होंने मुझे दो मिनट 30 सेकंड के लिए पानी के अंदर ज्यादा से ज्यादा वक्त रहने के लिए प्रशिक्षित किया, मैने एक महीने तक हर रोज प्रैक्टिस की है ।”
वह आगे कहती हैं, “अंडरवॉटर सीक्वेंस को शूट करने की सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मैं दोपहर 2 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक पानी में थी और मैं पूरे दिन गीली थी और पानी बहुत ठंडा था । वे हर शॉट के बाद मेरे ऊपर गर्म पानी डाल रहे थे ताकि मेरा शरीर ज्यादा ठंडा न हो जाए । बेशक, पानी में क्लोरीन की वजह से आपकी आंखों में जलन हो रही है और यह भी एक चुनौती है लेकिन मैंने वास्तव में इस चुनौती का आनंद लिया क्योंकि इससे मुझे खुद को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली ।”
जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, एथेना एंड द वर्मिलियन वर्ल्ड प्रोडक्शन की फिल्म आई लव यू को प्रशंसित फिल्म निर्माता निखिल महाजन द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है और ज्योति देशपांडे, सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस द्वारा निर्मित किया है। रकुल प्रीत सिंह और पावेल गुलाटी, अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार स्टारर यह फिल्म 16 जून को JioCinema पर अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है ।
















