
जैसा की सभी को पता है कि रणवीर सिंह का सोनाक्षी सिन्हा के साथ काफ़ी अच्छा संबंध है । लुटेरा फ़िल्म में नजर आ चुकी ये जोड़ी शानदार कैमिस्ट्री शेयर करती है । लेकिन अपने-अपने काम में व्यस्त रहने के कारण ये दोनों एक दूसरे से कम ही मिल पाते है । लेकिन हाल ही में ये दोनों एक स्टूडियो में एक दूसरे से टकराए । यहां दोनों डबिंग के लिए आए थे । रणवीर यहां अपनी फ़िल्म पद्मावती की डबिंग के लिए आए हुए थे ।

जब दोनों ने एक दूसरे को देखा, तो एक दूसरे से मिलने से खुद को रोक नहीं पाए । थोड़े से वक्त में ही दोनों ने काफ़ी अच्छा समय बिताया और मस्ती के पल बिताए l हाल ही में सोनाक्षी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रणवीर सोनाक्षी को चुप रहने के लिए इशारा कर रहे है । जबकि सोनाक्षी चिल्लाने की एक्टिंग कर रही है और रणवीर उन्हें शट अप होने के लिए कह रहे हैं । इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, “Look WHO’s asking WHO to shut up for a change. bumping into baba is always eventful!!! @ranveersingh.” दरअसल, रणवीर सिंह अपनी बेइंतहा एनर्जी के लिए जाने जाते हैं लेकिन यदि जब वे किसी को चुप होने के लिए कहें, तो सामने वाला और कितना बोल रहा होगा कि रणवीर सिंह को उससे चुप रहने के लिए कहना पड़ा । दोनों ही अपने-अपने लुक में काफ़ी आकर्षक दिखाई दे रहे थे ।
फ़िल्मों की बात करें तो, सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म इत्तेफ़ाक की शूटिंग में व्यस्त है । यह फ़िल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी । जबकि रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की आगामी ऐतिहासिक फ़िल्म पद्मावती की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं । यह फ़िल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















