बॉलीवुड एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा, जो पिछली बार अनुपम खेर और हिमांश कोहली के साथ फिल्म रांची डायरीज में नजर आईं थी, वैसे तो फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है । सौंदर्या शर्मा अपने इस वीडियो की वजह से एक बार फ़िर चर्चा में आ गई है ।

सौंदर्या शर्मा के घर में घुसा बंदर
बॉलीवुड की हीरोइनें यूं तो अपने स्टाइलिश और बोल्ड फोटोज और वीडियोज ही अमूमन सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं लेकिन सौंदर्या ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर किसी को भी हंसी आए बिना नहीं रह सकती है । दरअसल, सौंदर्या के घर के अंदर अचानक एक बंदर घुस आया और बस अभिनेत्री ने उस बंदर का वीडियो बनाकर एक फ़नी कैप्शन के साथ इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर दिया । और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।
बंदर के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सौंदर्या ने लिखा है, “ठग लाइफ..वह सुबह-सुबह मेरे कमरे में घुस गया और सुबह का नाश्ता किए बगैर जाने से इनकार कर दिया..अपना नाश्ता खत्म करने के बाद मेरे बिस्तर पर उसने आराम फरमाया और सोया, जबकि मैं उस वक्त चिल्ला रही थी और रिकॉर्डिग कर रही थी, क्योंकि मेरे पास इसके अलावा और कोई चारा नहीं था।”
सौंदर्या के फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो वह अनुपम खेर और हिमांश कोहली अभिनीत फ़िल्म रांची डायरीज में लीड रोल में नजर आई थी ।
















