
अपनी हर फ़िल्म में जी-जान लगा देने वाले फ़िल्ममेकर विशाल भारद्दाज ने हाल ही में हिंदी (मकबूल- मैकबेथ, ओमकारा - ओथेलो, हैदर - हेमलेट) में शेक्सपियर के तीनों नाटकों पर फ़िल्म बनाने का अपन सपना पूरा किया । अब विशाल अपनी आगामी पीरियड ड्रामा फ़िल्म रंगून की तैयारियों में जुटे हुए हैं । रंगून फ़िल्म एक प्रेम कहानी है जो कि द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है ।
फ़िल्म के लिए की गई कई सारी तैयारियों और शोधों के बीच, हमने सुना है कि निर्देशक विशाल भारद्दाज ने फ़िल्म की अभिनेत्री कंगना रानौत को फ़िल्म के गाने 'ब्लडी हेल' जो कि आज ही रिलीज हुआ है, के लिए प्रशिक्षित करने हेतु नॉर्वे बेस्ड कोरियोग्राफर सुदेश अधाना को विशेषतौर पर बुलाया । आपको बता दें कि नॉर्वे के कोरियोग्राफर सुदेश अधाना ने कंगना को इस गाने के लिए लंबी ट्रेनिंग भी दी और तब जाकर गाने की शूटिंग पूरी की गई । विशाल भारद्वाज की पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म रंगून में कंगना 1940 के दशक की एक्शन डीवा मिस जूलिया का किरदार निभा रही हैं जो कि फ़ेमस फ़ीयरलैस नाडिया से प्रेरित है ।
विशाल ने खुलासा किया कि, “सुदेश सिर्फ एक कोरियोग्राफर नहीं है बल्कि वो मॉर्डन डांस में किसी लेक्चर की तरह हैं । हमलोग पेरिस में एक ओपेरा के सिलसिले में मिले थे जिसे मैंने डायरेक्ट किया था और सुदेश ने कोरियोग्राफ । हम लोग हैदर के लिए साथ काम किया और उन्हें 'बिस्मिल' गाने के लिए नेशनल अवार्ड अपने नाम किया । वह एक असामान्य व्यक्तित्व है । कंगना ने भी इस गाने के लिए खूब मेहनत की है । हमने सुना है कि कंगना ने इस गाने की तैयारी नवंबर में की और जब इस गाने की शूट दिसंबर में की गई तब कंगना परफ़ेक्ट हो गईं थी ।
इस गाने के बारे में दिलचस्प बातें शेयर करते हुए विशाल ने कहा कि, 'ब्लडी हेल गाने से पहले गुलजार ने कैसे सात से आठ गाने लिखे फ़िर बाद में "ब्लडी हेल' गाने को फ़ाइनल किया । सामान्यत; हम एक गाने के लिए 10-15 लेते हैं लेकिन हमने अपनी इस फ़िल्म के हर एक गाने के लिए 2 महीने लिए ।'
विशाल भारद्वाज द्दारा निर्देशित फ़िल्म रंगून साजिद नाडियाडवाला,विशाल भारद्वाज और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्दारा प्रोड्यूस की जाएगी । इस फ़िल्म में सैफ़ अली खान, कंगना रानौत और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 24 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















