कल रात ॠतिक रोशन की आगामी महत्वाकांक्षी फ़िल्म सुपर 30 का पोस्टर रिलीज हो गया । मेकर्स ने टीचर्स डे यानी शिक्षक दिवस के मौके को सुपर 30 का पोस्टर रिलीज करने का फ़ैसला किया । फ़िल्म के पोस्टर को हर तरफ़ से खूब सराहना मिल रही है । सुपर 30 के दो पोस्टर में अभिनेता ॠतिक रोशन अपने छात्रों के बीच घिरे हुए नजर आ रहे है जिसमें एक शिक्षक और छात्रों के बीच होने वाला पवित्र रिश्ता साफ़ छलक रहा । इसमें ॠतिक ने अपने सुपर 30 छात्रों से परिचय करवाया है ।

शिक्षक और छात्र के बीच रिश्ते को बयां करते ॠतिक रोशन की सुपर 30 के पोस्टर की तारीफ़ करते नहीं थक रहे बॉलीवुड सितारें

ॠतिक रोशन ने अलग अंदाज में शेयर किया सुपर 30 का पोस्टर

बीती शाम, सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपने एक गुप्त ट्वीट से हड़कंप मचा दी थी । ॠतिक ने अपने इस पोस्ट में लिखा, "अब राजा का बेटा राजा नहीं बनगा ..." । इस ट्वीट ने प्रशंसकों को उलझन में डाल दिया कि आखिर ऋतिक किस बात का संकेत देना चाहते है ।

शिक्षक और छात्र के बीच रिश्ते को बयां करते ॠतिक रोशन की सुपर 30 के पोस्टर की तारीफ़ करते नहीं थक रहे बॉलीवुड सितारें

दर असल, सुपर 30 के दिलचस्प पोस्टर में "अब राजा का बेटा राजा नहीं बनगा" इस लाइन के जरिये सुपर 30 टीम की प्रेरणादायक कहानी बयान करने की कोशिश की गई है ।

जबकि एक पोस्टर में ऋतिक अपने छात्रों के बीच मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे है, तो वही दूसरे पोस्टर में अभिनेता इंटेंस अवतार में दिख रहे है और उनके छात्र अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किये हुए है । प्रसिद्धि गणित विशेषज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक में अभिनेता गणित के शिक्षक की भूमिका में आईआईटी-जेईई के छात्रों को शिक्षत करते हुए नज़र आएंगे ।

पोस्टर रिलीज के तुरंत बाद, इंटरनेट पर दर्शकों और आलोचकों से प्रशंसा का सैलाब उमड़ पड़ा है । न सिर्फ दर्शक बल्कि बॉलीवुड के कलाकार भी सुपर 30 के दिलचस्प पोस्टर से ख़ासा प्रभावित है । वरुण धवन, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, फरहान अख्तर, गोल्डी बहल जैसे अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन के पोस्ट को हरी झंडी दिखा दी है ।

 

फ़िल्म काबिल से ऋतिक की सह-कलाकार यामी गौतम ने ट्विटर पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा,"Amaze ! So intriguing! Can’t wait @iHrithik !!!'

 

 

यह भी पढ़ें : Whoa! ॠतिक रोशन की सुपर 30 में हॉट आइटम नंबर से रिझाएंगी रागिनी एमएमएस 2.0 एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा

रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित सुपर 30 विकास बहल द्वारा निर्देशित है । ऋतिक द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म 25जनवरी 2019 को नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।