ॠतिक रोशन अभिनीत सुपर 30 अब अपने आखिरी पायदान पर है । बेहद गंभीर विषय पर आधारित यह फ़िल्म एक बायोपिक फ़िल्म है जो बिहार के जाने-माने गणितज्ञ और उनके द्दारा स्थापित संस्था 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार के संघर्षों पर आधारित है । इसलिए अब मेकर्स ने इस फ़िल्म में कमर्शियल एलीमेंट जोड़ने का फ़ैसला किया है । और अब खबर आई है कि ॠतिक रोशन की फ़िल्म सुपर 30 में रागिनी एमएमएस 2.0 की अभिनेत्री करिश्मा शर्मा एक आइटम नंबर पर थिरकती हुई नजर आएंगी ।

करिश्मा शर्मा जल्द ही इस गाने के लिए शूटिंग करेंग़ी । फ़िल्म के इस स्पेशल गाने में करिश्मा के साथ ॠतिक भी दिखाई देंगे । इस गाने को अगस्त के मध्य में फ़िल्माया जाएगा । । इस गाने के लिए करिश्मा सहित सुपर 30 की पूरी टीम ने तैयारी शुरू कर दी है ।
खबरों की मानें तो करिश्मा और ऋतिक पर फिल्माए गए इस गाने को मुंबई में ही शूट किया जाएगा । इस गाने को विजय गांगुली कोरियोग्राफ करेंगे । बताया जा रहा है कि सुपर 30 के निर्देशक और निर्माताओं को लंबे समय से ऐसी हीरोइन की तलाश थी जो ऋतिक के साथ अच्छे से डांस कर सके और उनके साथ स्क्रीन पर अच्छी दिख सके । इसके बाद करिश्मा शर्मा को इस फिल्म में एक गाने के लिए साइन किया गया है । बता दें कि करिश्मा कुछ टीवी शो में भी नजर आ चुकी है । जिसमें शामिल हैं पवित्र रिश्ता, ये हैं मोहब्बतें इत्यादि । लेकिन इन सबसे परे करिश्मा को लोकप्रियता मिली उनकी वेब सीरिज रागिनी एमएमएस 2.0 ।
सुपर 30 के स्पेशल गाने में ॠतिक रोशन के साथ थिरकेंगी करिश्मा शर्मा
सुपर 30 के बारें में बात करें तो इसमें ॠतिक बिहार के जाने-माने गणितज्ञ और संस्था 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म बिहार के रहने वाले आनंद के संघर्षों पर आधारित है । प्रोफ़ेसर ने उन बच्चों को शिक्षा देने का फ़ैसला किया जो सुविधा से वंचित हैं लेकिन प्रतिभाशाली है । आनंद ऐसे 30 आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चे जो होनहार हैं, को चुनकर उन्हें कम पैसों में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा आईआईटी-जेईई के लिए तैयार करते है । इसके अलावा, वह उन्हें बुनियादी सुविधाएं और परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अकादमिक सहायता भी प्रदान करते है ।
इस फ़िल्म में मृणाल ठाकुर मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी । बता दें कि मृणाल ठाकुर ने लव सोनिया फ़िल्म के साथ अपना डेब्यू किया था । मृणाल ठाकुर लोकप्रिय टीवी सीरियल, कुमकुम भाग्य में मुख्य किरदार श्रिती झा की बहन का किरदार निभाया था । गौरतलब है कि सुपर 30 में टीवी सीरियल उतरन फ़ेम नंदीश संधु भी एक अहम रोल में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में वह ॠतिक के भाई के रूप में दिखाई देंगे ।
ह भी पढ़ें : सुपर 30 के लिए ॠतिक रोशन ने खुद को कितना बदल लिया, यकीन ही नहीं हो रहा !
निर्देशक विकास बहल द्दारा निर्देशित फ़िल्म, सुपर 30 अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















