महामारी बने कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में खौफ़ का माहौल पैदा कर दिया है । वायरस एक दूसरे से न फ़ैले, इसके लिए सभी सेल्‍फ-क्वरेंटीन की स्थिती में आ गए हैं । इसी बीच काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने सोशलडिस्टैंसिंग का एक नायाब तरीका निकाला है । तनीषा मुखर्जी ने पूल में रिलेक्स करते हुए अपना एक फ़ोटो पोस्ट किया है जिसमें वह खुद को सोशल लाइफ़ से दूर रख रही हैं ।

#Socialdistancing baby! तनीषा मुखर्जी बिकिनी पहन पूल में रिलेक्स करते हुए रख रहीं हैं खुद को सबसे दूर

तनीषा मुखर्जी ने खुद को कहा, सोशलडिस्टैंसिंग बेबी

तनीषा ने अपना ये फ़ोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसमें वह स्काई ब्लू कलर की बिकिनी पहन कर स्विमिंग पूल में रिलेक्स करते हुए नजर आ रही हैं । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए तनीषा ने लिखा, “सोशलडिस्टैंसिंग बेबी, इस समय को महसूस करें कि जीवन में अच्छी चीजें मुफ़्त हैं । प्यार करो, खुश रहो और खुद को एंजॉय करो ।”

View this post on Instagram

#socialdistancing baby!!! Take this time to realise the good things in life are free! Love laugh cherish urself !

A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji) on

बता दें कि तनीषा फ़िल्मों में तो नजर नहीं आती लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफ़ी एक्टिव रहती हैं । तनीषा सलमान खान के शो, बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं ।

View this post on Instagram

Thank u my gorgeous girls for taking off for my birthday !!! And for planning this lovely day for me @utropicanaresort_

A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji) on