तमन्ना भाटिया और बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पहली बार फ्रेश जोड़ी के रूप में स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आने वाले हैं । तमन्ना भाटिया और टाइगर श्रॉफ को पतंजलि के दंत कांति फ्रेश एक्टिव जेल का फ़ेस बनाया गया है ।

तमन्ना भाटिया और टाइगर श्रॉफ
एक बयान में, ब्रांड के सीएमडी, राम भरत ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे ब्रांड ने तमन्ना और टाइगर को ब्रांड कैंपेन के लिए "फ्लॉलेस फिट्स" के रूप में देखा। उन्होंने कहा “हम दंत कांति फ्रेश एक्टिव जेल जर्नी के हिस्से के रूप में दोनों को पाकर रोमांचित हैं; जो यूथफुल एनर्जी और हेल्थ कॉन्शसनेस परसेप्शन वाले व्यक्तित्व हैं। उनके शानदार परफॉरमेंस और स्माइल ने ऐड-कमर्शियल में 'फुल फुल फ्रेशनेस' ला दी है।”
कमर्शियल के लिए तमन्ना और टाइगर के कोलैबोरेशन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, जिससे दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए उत्सुक हैं।
















