शाहरुख खान स्टारर डंकी के बाद तापसी पन्नू एक बार फिर अपनी फ़िल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने कीलिए तैयार हैं । दिलचस्प बात ये है की, तापसी पन्नू की अगस्त में बैक-टू-बैक दो फ़िल्में रिलीज होंगी । पहली होगी- फिर आई हसीन दिलरुबा जो डायरेक्ट नेटफ़्लिक्स पर 9 अगस्त को आएगी । फिर उसके बाद 15 अगस्त को अक्षय कुमार के साथ उनकी फ़िल्म खेल खेल में थिएटर में रिलीज होगी । तापसी के लिए अगस्त का महीना बहुत स्पेशल होने वाला है क्योंकि इसी महीने वो अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट कर रही हैं ।

तापसी पन्नू की दो फ़िल्में रिलीज के लिए तैयार
तापसी अपने जन्मदिन के महीने, यानी अगस्त को भरपूर एंजॉय करने वाली हैं, इसके लिए उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट को जाहिर करते हुए हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा है, “मैं एक क्रेजी अगस्त को एंजॉय करूंगी और शायद इसे सही मायने में अपना जन्मदिन का महीना भी कहूंगी क्योंकि इसमें दो फिल्में रिलीज होंगी।”
तापसी अपनी दो अलग -अलग रिलीजेज के साथ दो जॉनर एक्सप्लोर करने वाली हैं। फिर आई हसीन दिलरुब, जो 2021 की क्राइम थ्रिलर फिल्म का सिक्वल है, में विक्रांत मैसी भी हैं। जबकि, खेल खेल मे मैं तापसी बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं।
फिर आई हसीन दिलरुबा, 9 अगस्त को रिलीज होने वाली है, जबकी खेल खेल में 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसलिए, अगस्त के लिए तापसी की उत्साह बिल्कुल जायज है । फिर आई हसीं दिलरुबा और खेल खेल में के अलावा, तापसी वो लड़की है कहाँ में भी नजर आने वाली हैं।
















