सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म परम सुंदरी की रिलीज़ डेट फाइनली मेकर्स ने अनाउंस कर दी है । दिलचस्प बाते ये है कि मेकर्स ने परम सुंदरी के लिए वो रिलीज डेट चुनी है जब और कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो रही है । मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म को लेकर पहले खबरें थीं कि यह 29 अगस्त या 5 सितंबर को रिलीज़ हो सकती है। अब मेकर्स ने क्लियर कर दिया है कि उनकी फिल्म 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

परम सुंदरी की सोलो रिलीज
दसवी फेम तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी परम सुंदरी एक दिल छू लेने वाली क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है, जिसमें उत्तर भारत के एक युवक और दक्षिण भारत की एक युवती के बीच पनपते रिश्ते को संवेदनशील अंदाज़ में दिखाया गया है। सिद्धार्थ और जान्हवी की यह फ्रेश ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस को खासा उत्साहित कर रही है।
मैडॉक फिल्म्स की सिग्नेचर स्टाइल — जिसमें रोमांस, इमोशन और हल्का-फुल्का ह्यूमर होता है — इस फिल्म में भी झलकने की उम्मीद है। नई और अनोखी केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं और अब फिल्म की रिलीज़ में एक महीने से भी कम समय बचा है।
परम सुंदरी का टीज़र हाल ही में राजकुमार राव और वामीका गब्बी स्टारर भूल चुक माफ़ के साथ रिलीज़ किया गया था और इसे दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद से सिद्धार्थ और जान्हवी के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
29 अगस्त की रिलीज़ डेट चुनकर मेकर्स ने यह सुनिश्चित कर लिया है कि फिलहाल फिल्म का किसी दूसरी बड़ी रिलीज़ से टकराव नहीं होगा, जिससे फिल्म को सोलो ओपनिंग का फायदा मिल सकता है।
परम सुंदरी के बाद मैडॉक फिल्म्स की अगली बड़ी फिल्म होगी आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर थामा, जिसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है।
















