Sunny Leone to feature in Foodpanda

बॉलीवुड की सबसे सेक्सी हीरोइन में शुमार सनी लियोन, जो पिछली बार बेईमान लव फ़िल्म में नजर आईं थी, अब लोगों की परेशानी को हल करती हुईं नजर आएंगी । गौरतलब है कि घरों में खाना डिलिवर करने वाली कंपनी फ़ूडपांडा ने सनी लियोन के साथ एक डील साइन की है ।

दरअसल सनी लियोन ने फ़ूडपांडा के साथ उसकी डिजिटल मार्केटिंग कैंपेन का हिस्सा बनने के लिए एक डील साइन की है । आपको बता दें कि फूडपांडा, घर पर खाना डिलीवर करने वाली कंपनी है । नोटबंदी के चलते देश के लोगों को जो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में सनी लियोन फ़ूडपांडा की डिजिटल मार्केटिंग कर लोगों की परेशानी को हल करेंगी ।

सनी ने अपने पति डेनिल वेबर के साथ टि्वटर पर एक वीडियो अपलोड किया है । वीडियो में वो अपने पति के साथ आरास में घर में बैंठी हैं और खाने के लिए तड़प रहीं हैं और फिर घर बैठे खाना पहुंचाने का आसान तरीका फूडपांडा उनका काम आसान कर देता है । सनी इस कैंपेन को अपने टि्वटर अकाउंट से लगातार प्रमोट कर रही हैं । इस कैंपेन के जरिए यह बताने की कोशिश की जारी है कि नोटबंदी के बाद कैसे ये डिजिटल कंपनियां लोगों की मुश्किलों को कम कर रहीं हैं ।

इस कैंपेन डिजिटल प्लेटफॉर्म स्नैप चैट, फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूजर्स को टार्गेट कर रहा है ।

A video posted by Sunny Leone (@sunnyleone) on