डायरेक्टर सुकुमार की 15 साल की बेटी सुकृति वेणी बंदरेड्डी ने वाकई कमाल कर दिखाया है। पहली ही फिल्म गांधी तथा चेट्टू में काम किया और सीधे नेशनल अवॉर्ड बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अपने नाम कर लिया। सुकृति की एक्टिंग इतनी नैचुरल लगी कि सबको असली जैसी लगी। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और कम उम्र में दिखाई गई समझदारी देखकर दर्शक दंग रह गए। यही वजह है कि उनकी परफॉर्मेंस ने सबका दिल छू लिया और लोग देशभर में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है।

सुकुमार की बेटी सुकृति वेणी बंदरेड्डी की जीत को किया सेलिब्रेट
इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जुबली हिल्स, हैदराबाद स्थित अपने निवास पर सुकृति और सुकुमार का सम्मान किया। इस मौके पर सुकुमार, उनकी पत्नी, बेटी सुकृति, फिल्म के प्रोड्यूसर यलमंचिली रविशंकर और कई खास मेहमान मौजूद थे। सीएम रेवंत रेड्डी ने सुकृति को उनकी बड़ी जीत पर सम्मानित किया और उनकी शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ की। उन्होंने टीम के साथ हौसला बढ़ाने वाली बातें भी कीं। इस सम्मान समारोह की तस्वीरें और वीडियो, माइथ्री मूवी मेकर्स और तेलंगाना सरकार के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किए गए, जिन्हें देखकर फैंस काफी खुश हुए।
माइथ्री मूवी मेकर्स ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, “तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री श्री @revanth_anumula गरु ने #SukritiVeniBandreddi को #GandhiTathaChettu के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी और सम्मानित किया। डायरेक्टर #Sukumar गरु, @Thabithasukumar गरु, प्रोड्यूसर #RaviShankar गरु और पूरी टीम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।”
ముఖ్యమంత్రి శ్రీ ఎ. రేవంత్ రెడ్డి గారిని జూబ్లీహిల్స్ నివాసంలో సినీ దర్శకుడు సుకుమార్ దంపతులు, నిర్మాత యలమంచిలి రవిశంకర్ తదితరులు మర్యాద పూర్వకంగా కలిశారు. “గాంధీ తాత చెట్టు” సినిమాకు ఉత్తమ బాల నటిగా సుకుమార్ గారి కుమార్తె సుకృతి జాతీయ అవార్డు పొందారు. ఈ సందర్భంగా ముఖ్యమంత్రి… pic.twitter.com/IWLevajDmK
— Telangana CMO (@TelanganaCMO) August 19, 2025
तेलंगाना के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल ने भी एक वीडियो शेयर किया और लिखा, “मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी से जुबली हिल्स स्थित उनके निवास पर फिल्म डायरेक्टर सुकुमार और उनकी पत्नी, प्रोड्यूसर यलमंचिली रविशंकर और अन्य लोगों ने मुलाकात की। सुकुमार की बेटी सुकृति को फिल्म ‘गांधी तथा चेट्टू’ के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सुकृति को सम्मानित कर बधाई दी। #Sukumar #GandhiTathaChettu”
Hon’ble Chief Minister of Telangana Shri. @revanth_anumula Garu congratulated and felicitated #SukritiVeniBandreddi on winning the National Award for #GandhiTathaChettu ✨
Director #Sukumar Garu, @Thabithasukumar Garu, producer #RaviShankar Garu and the entire team met the CM. pic.twitter.com/0hOstndOBw
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) August 19, 2025
डायरेक्टर पद्मावती मल्लाडी की फिल्म गांधी तथा चेट्टू ने सुकृति वेणी बंदरेड्डी को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका दिया। इस फिल्म को नवीन यर्नेनी, रवि शंकर और सेशा सिंधु राव ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे माइथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और गोपी टॉकीज के बैनर तले बनाया गया है। ये तेलुगु सोशल ड्रामा एक 13 साल की बच्ची की कहानी है, जो गांधीजी के सिद्धांतों का सहारा लेकर गांव के एक पेड़ की रक्षा करती है। फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी।
















