शोभिता धुलिपाला निर्देशक शशि किरण की आगामी फिल्म मेजर में एक अहम भूमिका में नजर आएंगी । फ़िल्म में उनका रोल काफ़ी अहम होगा । डिजिटल वर्ल्ड में अपने काम से सभी को पभावित करने वाली शोभिता धुलिपाला को निर्देशक शशि किरण की अपकमिंग फ़िल्म मेजर में अहम रोल के लिए चुना गया है ।

शोभिता धूलिपाला ने शुरू की शूटिंग
फ़िल्म मेजर नेशनल हीरो संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है । संदीप उन्नीकृष्णन एनएसजी कमांडो थे । वह मुंबई में हुए 26/11 के आतंकवादी हमले में शहीद हुए थे । इस फ़िल्म की ख़ास बात है कि यह दो भाषाओं में शूट की जा रही है । फिल्म की शूटिंग तेलुगु और हिंदी दोनों में ही जारी है । फ़िल्म को लेकर निर्देशक शशि किरण कहते हैं, ''हमारी तेलुगु सुपरहिट - गुडाचारी के बाद शोभिता के साथ काम करने में मुझे खुशी है। यह रोमांचक है कि हम 'मेजर' के लिए हिंदी में अपनी चुनौतियों को दोगुना कर रहे हैं ।'
अभिनेत्री शोभिता कहती हैं, “मेजर में मेरे किरदार काफी लंबा है । इसे ईमानदारी के साथ बनाया गया है । गुडाचारी, तेलुगु में मेरी पहली फ़िल्म थी जिसे क्रिटिक्स ने सराहा था । वहीं, फिल्म कॉमर्शियल तौर पर भी काफी अच्छी रही थी । फ़िल्म मेजर के रूप में फिल्म के लिए एक ही टीम के साथ फिर से एक साथ आना, मेरे लिए बेहद रोमांचकारी है ।''

सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया तथा GMB एंटरटेनमेंट और A + S मूवीज के सहयोग से निर्मित, फिल्म मेजर 2020 में रिलीज होगी ।
















