कैरेक्टर अभिनेता फ़िल्म के वह अभिन्न अंग होते है जो फिल्मों में कलात्मकता और मसाला जोड़ते हैं । फ़िल्म कामयाब में इन कैरेक्टर अभिनेताओं के संघर्ष और उतार-चढ़ाव पर रोशनी डाली जाएगी जो हमेशा से कहानियों के सबसे महत्वपूर्ण तत्व रहे हैं। यही वजह है कि ट्रेलर रिलीज़ बाद से ही, फ़िल्म-प्रेमियों से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई असामान्य लेकिन यथार्थवादी कहानी को पसंद कर रहा है । अब आमिर खान एन संजय मिश्रा की कामयाब के ट्रेलर की सराहना की है । आमिर खान ने ट्रेलर की तारीफ़ करते हुए फ़िल्म की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी ।

आमिर खान ने देखा फिल्म कामयाब का ट्रेलर
सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में ट्रेलर की सराहना करते हुए, इसे ट्विटर पर साझा किया है । इसके तुरंत बाद, संजय मिश्रा ने आमिर खान के ट्वीट का जवाब दिया है ।
Wishing you all the very best @imsanjaimishra ji! I really loved the trailer! Can't wait to see it.
Wishing Hardik Mehta, Isha Talwar and the entire team all the very best!
Love.
a.
— Aamir Khan (@aamir_khan) March 1, 2020
कामयाब को विश्व स्तर पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया गया है और शानदार समीक्षा प्राप्त कर रही है । फ़िल्म की खट्टी-मीठी कहानी अपने ट्रेलर रिलीज के वक़्त से ही चर्चा का विषय बनी हुई है ।
मनीष मुंद्रा की ड्रिशयम फिल्म्स और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फ़िल्म कामयाब 6 मार्च 2020 को अपनी नाटकीय रिलीज़ के लिए तैयार है । हार्दिक गुप्ता द्वारा निर्देशित, फिल्म में संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और सरिस्का सिंह जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली नज़र आएगी ।
















