
वीणा मलिक याद है आपको, आइए हम आपकी याद को ताजा कर दें । वीणा मलिक, जिसने रिएल्टी शो बिग बॉस से भारतीय टेलीविजन में कदम रखा था और अपने हॉट अदाओं से पाकिस्तान के धार्मिक समुदाय को खासा नाराज कर दिया था । इसके बाद वह बॉलीवुड फ़िल्म में भी नजर आईं और लोकप्रिय पुरुषों की पत्रिका के कवरपेज पर अपनी टॉपलैस तस्वीरों में आएसआई एजेंट के रूप में नजर आईं । वीणा कई कारणों से सुर्खियों में रही हैं । कभी अपनी सेमी न्यूड फोटो को लेकर, कभी बिग बॉस में अश्लीलता को लेकर और कभी मैच फिक्सिंग के विवाद को लेकर । बिग बॉस में एक्टर अश्मित पटेल के साथ उन्होंने इंटीमेट रिलेशन पर पाकिस्तानी धार्मिक समुदाय ने जमकर नाराजगी जताई ।
हालांकि पिछले कुछ सालों से, जब से वीणा मलिक ने असद बशीर खान से शादी रचाई है, लाइमलाइट से बाहर है । मॉडल से अभिनेत्री बनी वीणा मलिक अब अपबे वतन पाकिस्तान लौट गई हैं । जी हां, अब वीना, जो एक समय पर पाकिस्तानी लोगों की घृणा की शिकार थी, अब लोकप्रिय पाकिस्तानी न्यूज नेटवर्क चैनल की न्यूज एंकर बन गई हैं ।
लेकिन हैरानी की बात ये नहीं है कि वीणा मलिक न्यूज एंकर बन गई हैं, बल्कि ये है कि वीणा का भारत के खिलाफ़ राग अलापना किसी भी भारतीय को नागवार गुजर रहा है । हाल ही में वीणा ने इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मीटिंग पर न्यूज रिपोर्टिंग की । इस क्लिप में वीणा भारत को मुस्लिम विरोधी बता रही है । अफसोस की बात ये है कि वीणा दोनों देशों पर 'ईविल नेशंस' कहते हुए हमला कर रही है जिसका उद्देश्य मुसलमानों पर हमला करना है । इतना ही नहीं वीणा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी बेइज्जती की साथ ही इजराइल के प्रधानमंत्री की भी । भारत से नाम, शोहरत और पैसा कमाने के बाद ये देखना और सुनना वाकई शर्मनाक है कि वीणा मलिक पाकिस्तान के झूठे पाकिस्तानी प्रचार के साथ भारत को अपमानित करने पर उतर आईं है ।
आप यहां उस किल्प को देख सकते हैं जिसमें वीणा मलिक भारत-विरोधी राग अलाप रही है, इस पर आप अपनी राय भी दे सकते हैं ।
Narendra #Modi meets Israeli PM Benjamin#PakNews #BreakingWithVeena #ModiInIsrael @iVeenaKhan pic.twitter.com/n8xvQcW3YZ
— Pak News (@PakMGOfficial) July 4, 2017
















