ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फ़िल्म पठान में शाहरुख खान और सलमान खान को साथ में लाने वाले प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा अब एक बार फ़िर बॉलीवुड के दो सुपरस्टार को एक साथ लाने की तैयारी कर रहे हैं । शाहरुख खान और सलमान खान की जोडी अब यशराज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म टाइगर 3 में देखने को मिलेगी । टाइगर 3 में शाहरुख पठान के रूप में कैमियो करते हुए नजर आएंगे । टाइगर 3 में YRF के स्पाई यूनिवर्स को आगे बढाते हुए शाहरुख सलमान खान के साथ एक्शन अवतार में नजर आएंग़े ।

सलमान खान की टाइगर 3 में शाहरुख खान की ‘पठान’ के रूप में एंट्री को फ़ुल पैसा वसूल बनाने के लिए प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने लगाए 6 महीने ; अप्रैल के अंत में शुट होगा एक्शन-पैक्ड सीक्वंस

सलमान खान की टाइगर 3 में शाहरुख खान पठान के रूप में

पठान में शाहरुख और सलमान को साथ देखना फ़ैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था और अब टाइगर 3 में भी दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं । टाइगर 3 में शाहरुख़ और सलमान के सीन्स को अप्रैल के अंत में मुंबई में सात दिनों तक शूट किया जाएगा >दिलचस्प बात ये है कि, आदित्य चोपड़ा और टाइगर 3 के निर्देशक मनीष शर्मा शाहरुख और सलमान के इस एक्शन सीक्वंस पर छह महीने से ज्यादा समय से काम कर रहे हैं ताकि, यह फ़िल्म का हाईप्वाइंट बनकर उभरे ।

ट्रेड के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया, “जब पठान के लिए शाहरुख और सलमान के सीक्वेंस की योजना बनाई गई थी, तो निर्माताओं ने महसूस किया कि सुपर-जासूसों के इस तरह के क्रॉस-ओवर को हर बार एक पायदान ऊपर जाने की आवश्यकता होगी क्योंकि यह दर्शकों के लिए सबसे बड़ी यूएसपी है । इसलिए, लेखक, आदि और मनीष ने टाइगर की टाइमलाइन में पठान की एंट्री को लिखने और विज़ुअलाइज़ करने में छह महीने लगा दिए । इस शूट के हर विवरण की योजना इस बात को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है कि इसे पैसा वसूल मनोरंजन हो ।”

टाइगर 3 में सलमान और कैटरीना के साथ इमरान हाशमी भी अहम रोल में होंगे, जो पहली बार इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे । इमरान हाशमी इस फ़िल्म में विलेन के रूप में नज़र आएंगे । यह फ़िल्म नवंबर 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है।