फ़िल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सारा अली खान अक्सर मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों में दर्शन के लिए जाति रहती हैं । उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन के बाद अब सारा अली खान हाल ही में बाबा बर्फ़ानी के दर्शन करने अमरनाथ पहुँची । हालाँकि अब सारा बाबा बर्फ़ानी के दर्शन से वापस लौट आईं हैं । लेकिन अब सारा अली खान ने अपनी अमरनाथ यात्रा की झलक फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की है ।

सारा अली खान ने की अमरनाथ यात्रा
सारा ने अपनी अमरनाथ यात्रा का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह आम नागरिक की तरह ही पैदल अमरनाथ की चढ़ाई करती हुईं नज़र आ रही हैं साथ ही हर-हर महादेव के जयकारे भी लगा रही हैं । सी-ग्रीन कलर के ट्रैक सूट पहने, सिर पर क्रीम कलर की शॉल ओढ़े, बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुँची सारा की ख़ुशी देखते ही बन रही है ।
अपने अंदाज में दर्शकों को नमस्ते करती सारा की भगवान के प्रति आस्था को देख उनके फ़ैंस काफ़ी प्रभावित हुए हैं । बार-बार मंदिरों में जाकर दर्शन करने और वहां से फोटो-वीडियो शेयर करने पर एक्ट्रेस ट्रोल भी होती हैं, लेकिन सारा ट्रोलिंग को इग्नोर करते हुए अक्सर ही मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंचती हैं ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, पिछली बार ज़रा हटके जरा बचके में नज़र आईं सारा जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म मेट्री इन दिनों में नजर आएंगी ।
















