दबंग फ़िल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली सान्या मल्होत्रा ने बेहद कम समय में फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग बनाई है । अपने अलग-अलग किरदारों लोगों की तारीफ़ें बटोर चुकीं सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में अपने बोल्ड लुक से अपने फ़ैंस को सरप्राइज कर दिया है ।

सान्या मल्होत्रा का बिकिनी लुक
सान्या ने इंस्टाग्राम पर अपना एक थ्रोबेक फ़ोटो पोस्ट किया है जिसमें वह बिकिनी में पूल साइड पोज देते हुए नजर आ रही हैं । सान्या ने अपने इस लुक को ओपन हेयर से कंप्लीट किया है । इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट दिख रही हैं । हालांकि, कुछ फैंस तो उनके इस अवतार को देख हैरान भी हो रहे हैं । सान्या ने अपनी इस मोनोक्रोम तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मैं मेंटली अभी भी यहीं हूं ।”
वर्क फ़्रंट की बात करें रो सान्या जल्द ही शाहरुख खान के साथ एटली कुमार की फ़िल्म जवान में अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगी ।
















