विक्रांत मैसी ने अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से सभी को हर बार इंप्रेस किया है। 12वीं फेल में उनकी जबरदस्त प्रदर्शन को हर तरफ से खूब तारीफें ही नहीं बल्कि पहचान भी मिली है। विक्रांत मैसी अपने टेलेंट से लोगों को इंप्रेस करना जारी रखा है। ऐसे में वे हाल में मेलबर्न गए हैं, जहां उनकी अगली फिल्म सेक्टर 36 का प्रीमियर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होगा।

विक्रांत मैसी सेक्टर 36 के प्रीमियर के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगे शामिल

विक्रांत मैसी की सेक्टर 36

विक्रांत मैसी की फिल्म सेक्टर 36 अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। विक्रांत के लिए यह एक बड़ा पल है, क्योंकि उन्होंने मेलबर्न 2024 के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड जीता है। अब, सेक्टर 36 को ग्लोबल अटेंशन पाने वाले उसी प्रेस्टिजियस फेस्टिवल में दिखाया जा रहा है।

इससे पता चलता है कि विक्रांत मैसी का एक्टिंग करियर कितना इंप्रेसिव रहा है। सेक्टर 36 के नए पोस्टर में विक्रांत एक नए और दिलचस्प किरदार में नज़र आ रहे हैं, जो एक एक्टर के तौर पर उनकी वर्सेटिलिटू को दिखाता है।

सेक्टर 36 का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 13 सितंबर, 2024 को होगा। इसके अलावा विक्रांत मैसी राशि खन्ना के साथ द साबरमती रिपोर्ट में भी दिखाई देंगे ।