कोविड-19 के कारण देश में पैदा हुए लॉकडाउन को अब खुलने का समय आ गया है । मुंबई सहित देश के कई राज्यों में अनलॉक-1 शुरू हो गया है जिसमें कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन में ढील दी गई है । सरकार ने इस अनलॉक में कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिसमें से एक है अनिवार्य रूप से मास्क पहनना । लॉकडाउन में ढील मिलते ही रविवार की शाम सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान संग मरीन ड्राइव की सैर करते हुए नजर आए । यहां सैफ़ अली खान और करीना कपूर ने खूब खुली हवा का मजा लिया । लेकिन इस दौरान उन्होंने सरकार द्दारा निर्देशित नियम का पालन नहीं किया और इसी वजह से उन्हें मुंबई पुलिस से तो हिदायत मिली ही साथ ही सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल किया गया ।

तैमूर को घूमाने निकले सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान को मिली हिदायत, सोशल मीडिया पर मास्क को लेकर भी हुए ट्रोल

सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान मरीन ड्राइव घूमने निकले

दरअसल, मरीन ड्राइव पर घूमते वक्त सैफ़ ने तैमूर को अपने कंधे पर बिठाया हुआ था और करीना उनके पास खड़ी थी । इसी बीच एक पुलिस वाला आकर उनसे कहता है कि, ‘छोटे बच्चों को बाहर नहीं लाना है ।’ इस पर करीना ने ‘अच्छा’ कहकर रिएक्ट किया तो सैफ़ ने रिएक्ट करते हुए कहा, ‘बाहर नहीं लाना है?’ इस दौरान तैमूर ने मास्क नहीं पहना था और न ही सैफ़ ने । हालांकि इसके बाद सैफ़ और करीना तैमूर और उसकी नैनी संग घर निकल जाते हैं ।

लोगों ने किया ट्रोल

सैफ़ और करीना का बिना मास्क के यूं घूमना लोगों को नागवार गुजरा और उन्होंने इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया । कई लोगों कहा है कि “सरकार ने बाहर जरूरी समान खरीदने के लिए बाहर जाने के लिए कहा है, घूमने-फिरने के लिए नहीं” । वहीं, कई लोगों ने तंज कसते हुए पूछा है कि “क्या सेलिब्रिटीज को कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं हो सकता ?”

View this post on Instagram

#SaifAliKhan #KareenaKapoor and #Taimur step out for some fresh air along the Marine Drive walkaway.

A post shared by Bollywood Hungama? (@realbollywoodhungama) on

तैमूर को घूमाने निकले सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान को मिली हिदायत, सोशल मीडिया पर मास्क को लेकर भी हुए ट्रोल

नेशनलिस्ट नाम के एक यूजर ने ट्वीटर पर सैफ अली, करीना कपूर और तैमूर का घूमते हुए वीडियो शेयर किया और लिखा, “प्रिय मुंबईकर, प्लीज इन मुर्खों को फॉलो नहीं करें । उनके पास पैसा है और कॉन्टैक्ट है, जिससे उन्हे प्राइवेट हॉस्पिटल में बेड मिल जाएगा । लेकिन आपको नहीं । घर में रहें सुरक्षित रहें । एक केस दर्ज करें और भारी जुर्माना लीजिए । सैफ और करीना और उनकी नैनी ने सार्वजनिक स्थान में फेसमास्क को दिखावे के लिए पहना हुआ है ।”