डिजिटल वर्ल्ड में पंचायत, कोटा फैक्ट्री, गुल्लक, एस्पिरेंट्स जैसे कई धमाकेदार और दिल जीतने वाले शोज़ देने वाले TVF ने दर्शकों का तो दिल जीता है लेकिन अब उसके कंटेंट के दिग्गज फ़िल्ममेकर करण जौहर भी फैन हो गए हैं । हाल ही में, करण जौहर ने TVF के राइटर्स की जमकर तारीफ की है।

पंचायत, कोटा फैक्ट्री, गुल्लक की कहानी लिखने वाले TVF  राइटर्स के फैन हुए करण जौहर ; “वे कमर्शियल, मज़ेदार और जमीन से जुड़े हुए हैं”

करण जौहर ने की TVF के राइटर्स की तारीफ़

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने TVF (द वायरल फीवर) के राइटर्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “लेकिन जो TVF है ना, द वायरल फीवर, उनके जो राइटर्स हैं ना, वो कमाल के राइटर्स हैं। वे जमीन से जुड़े हुए, कमर्शियल और मज़ेदार राइटर्स हैं। बहुत अच्छा लिखते हैं।”

TVF के राइटर्स की ये तारीफ बिल्कुल बनती है, क्योंकि असल में वही इसकी जान हैं, जो हर शो को इतना रियल और कनेक्टिंग बना देते हैं। उनकी कहानियां ऐसी होती हैं कि देखने वाला खुद को उसमें देख पाता है।

TVF (द वायरल फीवर) ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी खासियत है ऐसा कंटेंट जो हर किसी से जुड़ा हुआ लगता है, जो हमारे ही जीवन की कहानियां लगती हैं। उन्होंने अपनी वेब सीरीज के ज़रिए ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जो दिलचस्प भी होते हैं और सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं। यही वजह है कि TVF आज दर्शकों की पसंद को सबसे अच्छी तरह समझने वाले कंटेंट क्रिएटर्स में सबसे आगे है। TVF के कंटेंट को हमेशा उसकी रियलिस्टिक अप्रोच और रिलेटेबल कहानियों के लिए सराहा गया है।

इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ है अरुणाभ कुमार का, जो ना सिर्फ TVF के फाउंडर हैं, बल्कि खुद भी कमाल के राइटर हैं। TVF की कई जबरदस्त और चर्चित सीरीज़ उन्हीं की लिखी हुई हैं। उनके लीड करने का अंदाज ऐसा है कि यहां कंटेंट और स्क्रिप्ट सबसे ऊपर रखी जाती है। इसी वजह से TVF का हर शो इतना ऑरिजनल और हटके लगता है, जो सीधे दिल तक पहुंच जाता है।

TVF ने पंचायत, कोटा फैक्ट्री, गुल्लक, परमानेंट रूममेट्स, टीवीएफ पिचर्स, टीवीएफ ट्रिपलिंग जैसी जबरदस्त वेब सीरीज़ बनाई हैं, जो सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में खूब सराही गई हैं।

TVF भारतीय डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में शुरुआत करने वाले पहले क्रिएटर्स में से एक रहा है। उन्होंने ऐसे वीडियो बनाए जो भारतीय राजनीति, फिल्मों, लाइफस्टाइल और नए सामाजिक मुद्दों जैसे कई विषयों को कवर करते थे। यही वजह है कि TVF ने तेजी से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली है।