बॉलीवुड में कॉप फ़्रेंचाइजी को पेश करने वाले रोहित शेट्टी कॉमेडी अपनी फ़्रेंचाइजी, गोलमाल के लिए भी जाने जाते हैं । एक्शन और ड्रामा से भरपूर फ़िल्में बनाने वाले रोहित शेट्टी अब कॉप वेब सीरिज इंडियन पुलिस फ़ोर्स के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय स्टारर इंडियन पुलिस फोर्स जल्द ही अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी । इसी बीच रोहित शेट्टी ने गोलमाल फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए इसकी पांचवी किश्त, यानी गोलमाल 5 को कंफ़र्म कर दिया है ।

रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 को किया कंफ़र्म
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी ने कहा है कि गोलमाल 5 जरूर बनेगी । साथ ही उन्हें लगता है कि अगले 2 साल में वह गोलमाल 5 सभी के सामने पेश कर देंगे । इसके अलावा रोहित ने ये भी वादा किया है कि गोलमाल का अगला पार्ट पिछले पार्ट्स के मुकाबले काफी बड़ा और शानदार होगा । रोहित ने कहा, “इसकी प्रतिक्रिया को देखते हुए, मुझे इसे थोड़ा जल्दी बनाना होगा । मुझे लगता है कि आपको अगले 2 साल में गोलमाल 5 मिल जाएगी । हाल ही में सिनेमा में आए बदलाव को देखते हुए गोलमाल फ्रेंचाइजी की आने वाली फिल्म बाकी फिल्मों से ज्यादा भव्य होगी ।”
रोहित शेट्टी ने कहा, “मुझे लगता है आज के समय में सिनेमा को ऑल द बेस्ट और गोलमाल जैसी फिल्मों की तुलना में ग्रैंड और बड़ा होना चाहिए। बड़े पैमाने पर मेरा मतलब किसी एक्शन से नहीं है। मैं कॉमेडी फिल्म गोलमाल में एक्शन नहीं जोड़ सकता, लेकिन इसकी शैली का स्तर बढ़ा सकता हूं । गोलमाल के बहुत फैंस हैं और मैं फैंस के लिए यह ब्रांड बना रहा हूं। अगली गोलमाल फिल्म बड़ी और बेहतर होनी चाहिए । भले ही यह कॉमेडी फ्रेंचाइजी है ।”
गोलमाल की बात करें तो, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही थी । गोलमाल फिल्म की कॉमेडी आज भी खूब पसंद की जाती है । गोलमाल फ़्रेंचाइजी कि अब तक, गोलमाल फन अनलिमिटिड, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन आ चुकी हैं और हर फ़िल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया । और अब सभी को इसके 5वें पार्ट<यानि गोलमाल 5 का बेसब्री से इंतजार है । रोहित शेट्टी जल्द ही गोलमाल 5 को अनाउंस करेंगे ।
















