अभिनेता रोहित सराफ न केवल अपने आकर्षक लुक से, बल्कि अपने शानदार अभिनय कौशल से सभी का दिल जीतते रहे हैं । डियर जिंदगी से लेकर द स्काई इज पिंक, लूडो से लेकर मिसमैच्ड तक, वह एक के बाद एक दिल जीतने वाली परफॉर्मेंस देते रहे हैं । और अब रोहित सराफ मिसमैच्ड 2 के साथ एक बार फ़िर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं ।

रोहित सराफ ने शुरू की वेब सीरीज मिसमैच्ड 2 की तैयारी

रोहित सराफ ने शुरू की मिसमैच्ड की तैयारी

और अब, रोहित ने अपने सभी प्रशंसकों को अपने अगले शूट की एक झलक दी है, जो कि सीजन के सबसे बहुप्रतीक्षित वेब शो में से एक है - मिसमैच्ड 2 । कुछ दिन पहले, रोहित ने सोशल मीडिया पर अपने फ़ॉलोअर्स को मिसमैच्ड 2 के आगामी सीज़न की एक झलक साझा की ।

मिसमैच्ड का नया सीज़न निश्चित रूप से हम सभी को बहुत उत्साहित कर रहा है ।