अपनी प्रतिभाशाली एक्टिंग और मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर रितेश देशमुख अलग-अलग जॉनर्स में अपना स्वाभाविक अंदाज़ लेकर आएंगे, जिनमें कॉमेडी, मिमिक्री, सीन क्रिएशन आदि शामिल होंगे ।

रितेश देशमुख
रितेश देशमुख हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे हैं और एमएक्स टकाटक प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद यह एक्टर ना सिर्फ शहरी और मेट्रो क्षेत्रों में दर्शकों से जुड़ेंगे, बल्कि ग्रामीण अंचलों के दर्शकों से भी चर्चा कर पाएंगे।
इस बारे में बताते हुए रितेश देशमुख ने कहा, “एक्टिंग और लोगों का मनोरंजन करना हमेशा मुझे प्रेरित करता है और जब इसमें थोड़ी मस्ती और हंसी शामिल हो जाए, तो फिर बात ही कुछ अलग है । मैं एमएक्स टकाटक परिवार का हिस्सा बनने को लेकर वाकई उत्साहित हूं, जहां मैं व्यक्तिगत रूप से इस इस प्लेटफॉर्म की बड़ी दर्शक संख्या से जुड़ सकूंगा । मुझे यकीन है कि यह मेरे लिए वाकई एक टकाटक सफर की शुरुआत होगी।”
















