जब से शाहरुख खान की पठान, हिंदी सिनेमा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बनी है उसके बाद से यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स लगातार चर्चा में बना हुआ है । वहीं स्पाई यूनिवर्स को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हुए यशराज फिल्म्स ने सलमान खान और शाहरुख खान के साथ टाइगर वर्सेस पठान लाने की तैयारी शुरू कर दी है । टाइगर वर्सेस पठान के बजट स्ट्रक्चर के बारें में बॉलीवुड हंगामा को पता से चला है कि, शाहरुख और सलमान के साथ प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने भी प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल के साथ जाने का फ़ैसला किया है ।

टाइगर वर्सेस पठान का प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल
टाइगर वर्सेस पठान को लेकर बॉलीवुड हंगामा ने शाहरुख-सलमान के बजट स्ट्रक्चर के बारें में दिलचस्प पहलू का पता चला है । फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने हमें बताया, “शाहरुख, सलमान और आदित्य चोपड़ा ने प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल के साथ जाने का फ़ैसला किया है । यह आम बात है और ज्यादातर सितारे आज शुल्क लेने के बजाय इस मोड को चुनते हैं । लेकिन टाइगर वर्सेस पठान एक अनूठी फ़िल्म साबित होने वाली है क्योंकि शाहरुख और सलमान दोनों को मुनाफे में 40% हिस्सा मिलेगा ।”
सूत्र ने आगे कहा, “यशराज फिल्म्स को फिल्म में 20% प्रॉफिट शेयर मिलेगा । जबकि 20% बहुत कम लग सकता है, लेकिन यह अभी भी मुनाफ़े के अनुमानित आकार को देखते हुए बहुत अधिक मुनाफ़ा होगा । आखिरकार, यह मत भूलिए कि पठान ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, वह भी सिर्फ सिनेमाघरों से । टाइगर वर्सेस पठान निश्चित रूप से एक बड़ी हिट होगी । इसका मतलब है कि मुनाफा भी बड़ा होगा ।”
टाइगर वर्सेस पठान की जब से सुगबुगाहट तेज हुई है तब से इस फ़िल्म को लेकर लोगों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है । इसी बीच कुछ मीडिया महकमों की खबरों में कहा जा रहा है की, टाइगर वर्सेस पठान में हॉलीवुड एक्टर जेसन मोमोआ ख़ूँख़ार विलेन के रूप में नज़र आएँगे ।
यशराज फिल्म्स के बेहद करीबी सूत्र ने इस खबर का सच बताते हुए इन अफ़वाहों को निराधार बताया । सूत्र ने कहा, “मुझे लगता है कि आदि (आदित्य चोपड़ा) इन सभी अफ़वाहों का आनंद ले रहे हैं । सबसे पहली बात टाइगर वर्सेस पठान या वॉर 2 पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है । लेकिन इन फ़िल्मों को लेकर खबरें तेज़ी से फैल रही हैं । यशराज फिल्म्स में किसी भी स्रोत से न तो उनकी पुष्टि की जा रही है और न ही इनकार किया जा रहा है ।”
शाहरुख और सलमान के अलावा टाइगर वर्सेस पठान में अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है । यशराज फिल्म्स अभी तो सलमान और कैटरीना स्टारर टाइगर 3 की रिलीज़ की तैयारी में जुट गया है । यह फ़िल्म दीवाली के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी ।
















