बॉक्स ऑफ़िस पर कुल 274.31 करोड़ की कमाई कर एस एस राजामौली की आरआरआर साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म में शामिल हो गई । राम चरण और जूनियर एनटीआर की आरआरआर को दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया लेकिन ऑस्कर विनर साउंड डिजाइनर रेसुल पोकुटी ने इस फ़िल्म को 'गे लव स्टोरी' बताया है । साथ ही उन्होंने आलिया भट्ट को भी प्रॉप कहा है । इसके बाद रेसुल पोकुटी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए ।

रेसुल पोकुटी ने आरआरआर को गे लव स्टोरी कहा
आरआरआर को गे लव स्टोरी बताने वाले रेसुल पोकुटी की न केवल सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि बाहुबली प्रोड्यूसर Shobu Yarlagadda ने भी आपत्ती जताई है । दरअसल, एक फिल्ममेकर ने RRR को लेकर ट्वीट कर लिखा था, “पिछली रात RRR नाम के कूड़े को 30 मिनट देखा ।” इस ट्वीट के जवाब में रेसुल ने लिखा, “गे लव स्टोरी ।” दूसरे ट्वीट में लिखा- “...और आलिया भट्ट उस फिल्म की प्रॉप है।” रेसुल के इस ट्वीट के बाद विवाद गहरा गया ।
Gay love story ….
— resul pookutty (@resulp) July 3, 2022
रेसुल के इस ट्वीट पर बाहुबली के प्रोड्यूसर Shobu Yarlagadda ने आपत्ति जताते हुए लिखा, ‘मुझे नहीं लगता है कि आरआरआर मूवी एक गे लव स्टोरी है जैसा कि आप कह रहे हैं. अगर आपको ऐसा लगता है कि ये गे लव स्टोरी है तो बुरी बात है. आप इसे कैसे सत्यापित कर सकते हैं. बेहद निराश हूं कि आपकी सोच इतने नीचे गिर सकती है ।’
इसके जवाब में रेसुल ने लिखा- “मैं पूरी तरह से सहमत हूं । अगर ये गे लव स्टोरी है तो भी उसमें कुछ गलत नहीं है । मैंने केवल अपने दोस्त को ये कोट किया था, मजाक था जो पहले से पब्लिक डोमेन में था इससे ज्यादा कुछ नहीं । इसमें कोई रूकावट नहीं है । इसे सीरियस लेने की जरूरत नहीं है सोबू । मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था । मैं अपना केस यही खत्म करता हूं ।”
Agree totally.Absolutely nothing wrong even if it was. I merely quoted2 my frnd,d banter that already exists in public domain ¬hing else. There is no stooping factor in this.U don’t have2 take it seriously Shobu,I didn’t mean any offense2 any stake holders.I rest my case here! https://t.co/TGD9oKiC18
— resul pookutty (@resulp) July 4, 2022
RRR की बात करें तो 25 मार्च 2022 को थिएटर में रिलीज हुई यह फ़िल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा फ़िल्म है । इस फ़िल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी छोटे से रोल में नजर आए है ।
















