रवि दुबे और सरगुन मेहता दोनों शानदार कलाकार हैं और हाल ही में बने निर्माता अपने प्रशंसकों को अपने काम से गौरवान्वित कर रहे हैं। पिछले साल जब दुनिया इस महामारी से जुझ रही थी, तब भी उन्होंने अपने संगीत वीडियो, टॉक्सिक के माध्यम से अपने प्रशंसकों का प्यार पाया । इस गीत को बादशाह और पायल देव ने गाया है और यह आदित्य देव द्वारा रचित है, रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर के अंदर स्मार्ट फोन पर इस पूरे गाने को शूट किया गया था, इस गाने का निर्देशन खुद रवि ने किया था ।

6867add0-d3d9-45a8-8516-a496f2f811db

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने फ़ोन पर शूट किया था

यह गीत एक जोड़े के बीच के गहरे रिश्ते को दिखाता है । इस गीत के बारे में बात करते हुए रवि ने शेयर किया, “मुझे खुशी है कि हमारे गीत ने आज 1 साल पूरा किया है । सच कहूं तो बिना किसी भी शूटिंग उपकरण के और सिर्फ फोन के साथ शूट करना आसान काम नहीं था । हमें नेचुरल धूप में शूटिंग करनी पड़ी थी । जो कोई भी मुझे और सरगुन को जानता है, उन्हें यह पता है कि हम दोनों इस गाने के उस जोड़े से बहुत अलग हैं जो हमने इस गाने में चित्रित किया है । हालांकि, हम इस भूमिका को निभाना चाहते थे क्योंकि हम लॉकडाउन में होने वाली समस्याओं के कारण रिश्तों के बारे में समझौता होने के बारे में बहुत सी कहानियां सुन रखी थी। हम चाहते थे कि सब यह महसूस करें कि कोई भी रिश्ता मरम्मत से परे नहीं होता। मैं धन्य हूं कि बादशाह पाजी और पायल दीदी ने इस गाने को आवाज दी और हम पर विश्वास किया। उनके बिना यह सफल नहीं होता ।”

यह गाना पिछले साल 26 मई को रिलीज हुआ था और इसने काफी लोकप्रियता हासिल की है । रवि और सरगुन को हमेशा से अपनी बहुमुखी प्रतिभा और करिश्मे के कारण जनता द्वारा पसंद किया गया है और हम उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं ।