राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित सामाजिक ड्रामा, शेखर कम्मुला की कुबेर को सबसे प्रतीक्षित आगामी पैन इंडिया फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इंटरनेट पर धूम मचाते हुए, फिल्म से रश्मिका मंदाना के ऑफिशियल पहले लुक की झलक सामने आई, जिसने इस महान कृति के लिए प्रत्याशा को बढ़ा दिया।

कुबेर से रिवील हुआ रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर
जबकि ऑफिशियल लुक 5 जुलाई 2024 को जारी किया जाएगा, निर्माताओं द्वारा जारी किए गए पोस्टर में रश्मिका के किरदार को गुलाबी सूट पहने और अपने पीछे एक सूटकेस खींचते हुए दिखाई गयी है, जो एक सुनसान जगह लगती है। नए पोस्टर के रिलीज़ होने से दर्शकों के बीच पूरा लुक देखने के लिए काफी उत्साह है।
इससे पहले, शेखर कम्मुला की कुबेर से अभिनेता धनुष और राजा नागार्जुन अक्किनेनी के पहले लुक भी सामने आए थे, जिन्हें देशभर के दर्शकों से उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं मिली थीं।
Her character intrigues with every layer!
Meet @iamRashmika from #SekharKammulasKubera on July 5th ?@dhanushkraja King @iamnagarjuna @sekharkammula @jimSarbh @Daliptahil @ThisIsDSP @SVCLLP @amigoscreation @AdityaMusic @KuberaTheMovie #Kubera pic.twitter.com/fTnehiCqKH
— Sree Venkateswara Cinemas LLP (@SVCLLP) July 2, 2024
शेखर कम्मुला की कुबेर में धनुष, राजा नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ जैसे कलाकारों की टोली है। फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव ने मिलकर किया है। 'शेखर कम्मुला की कुबेर' एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तमिल और तेलुगु में एक साथ शूट किया जा रहा है।
















