मधुबंती बागची एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जो अब बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भावपूर्ण सिंगिंग का पर्याय बन गई है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के चार्टबस्टर ‘पीलिंग्स’ में अपनी आवाज देने से लेकर तमन्ना भाटिया के करियर को नया मोड़ देने वाले गीत ‘आज की रात’ तक, उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और गायन का जादू साबित किया है। और इसी बीच हमने सुना है कि, अब मधुबंती बागची अनुराग कश्यप की फ़िल्म में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरनी वाली हैं ।

राशा थडानी के ‘उई अम्मा’ और तमन्ना भाटिया के ‘आज की रात’ के बाद अब मधुबंती बागची ने अनुराग कश्यप की निशांची में दी आवाज

निशांची में मधुबंती बागची की आवाज

“मधुबंती बागची अनुराग कश्यप की आगामी फ़िल्म निशांची में सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके साथ ही वह एक रोमांचक नए सफर के लिए कमर कस रही हैं, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री के कुछ टॉप फिल्म निर्माताओं के साथ उनके और भी कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं — जिनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।”

उनका प्रदर्शन जितना विभिन्न है उतना ही शक्तिशाली भी है - कार्तिक आर्यन के लिए गाया गया 'शायद' गाना, या राशा थडानी की पहली फिल्म में बेहद पसंद किया गया गीत उई अम्मा तक। इन सभी गानों ने न सिर्फ़ श्रोताओं के दिलों को छू लिया, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे मधुबंती हर सुर में भावनाओं की गहराई ला सकती हैं।

अपनी निरंतरता, अनुकूलता और आत्मा को छू लेने वाली खास आवाज़ के साथ, मधुबंती बागची ने अपने लिए एक अलग स्थान बना लिया है जिसे बहुत कम लोग हासिल कर पाते हैं। वे केवल एक प्लेबैक सिंगर नहीं हैं – वे धीरे-धीरे एक ऐसी आवाज़ बन रही हैं जो इस पीढ़ी की भावनाओं, रिश्तों और भारतीय सिनेमा के बदलते संगीत परिदृश्य को अभिव्यक्त करती है।

बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक गीतों से लेकर दक्षिण भारत के जोशीले डांस ट्रैक्स तक, मधुबंती बागची आज के भारतीय संगीत जगत की सबसे रोमांचक आवाज़ों में से एक के रूप में अपनी जगह बनाए हुए हैं।