संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक फ़िल्म पद्मावत में रणवीर सिंह ने एक खूंखार-निर्दयी शासक अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा कर बॉक्सऑफ़िस पर सफ़लता के नए झंडे गाड़ दिए । रणवीर सिंह ने इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि हर जगह उनकी तारीफ़ होने लगी और उनके द्दारा निभाया गया ये अब तक का सबसे बेहतरीन किरदार माना गया । पद्मावत ने बॉक्सऑफ़िस पर कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाए वहीं रणवीर सिंह को ऐसे नेगेटिव किरदार निभाने के लिए भी खूब सराहा गया । रणवीर ने इस किरदार को निभाने के लिए बहुत मेहनत की थी जो फ़िर फ़िल्म में नजर आई । लेकिन आपको पता है कि रणवीर ने इस किरदार को निभाकर अपने करियर की सबसे बड़ा जोखिम उठाया ।

खूंखार 'अलाउद्दीन खिलजी' ने रणवीर सिंह को बना दिया एक बेहतर इंसान

रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाकर रिस्क उठाई

हाल ही में इस बारें में खुद रणवीर ने खुलासा किया कि, उन्हें ऐसे खूंखार व्यक्ति का किरदार निभाने के लिए खुद को काफ़ी तैयार करना पड़ा था । इस बारें में बात करते हुए रणवीर ने कहा कि, ''मुझे अच्छी तरह पता है कि करियर के इस मोड़ पर अलाउद्दीन जैसे नेगेटिव रोल्स करना बहुत बड़ा जोखिम है । ऐसे कैरक्टर में खुद को ढालने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और रोल की गहराई में जाना पड़ता है। मुझे लगता है कि अलाउद्दीन के कैरक्टर ने मुझे मानवता सिखाई है । अब मैं खुद को ज्यादा हल्का, दयालु, नम्र और संवेदनशील महसूस करता हूं । मेरे अंदर जो भी अंधेरा या कचरा भरा हुआ था, इस रोल को करते हुए बाहर निकल गया । मेरे करियर के इस सबसे बुरे रोल ने मुझे एक बेहतर इंसान बना दिया है ।''

रणवीर की मेहनत रंग लाई

इतना ही नहीं रणवीर को खुद इस किरदार को लेकर काफ़ी असमंसज था कि पता नहीं लोग उन्हें एक ऐसे खूंखार मुगल शासक के रूप में पसंद करेंगे या नहीं जबकि वो एक कमर्शियल एक्टर के रूप में जाने जाते थे । उन्होंने माना कि उन्हें इस किरदार निभाने में बहुत डर लग रहा था और एक जोखिम भी लग रहा था । लेकिन नतीजतन उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी रिस्क और मेहनत रंग लाई और लोगों ने खिलजी के रूप में उन्हें बहुत पसंद किया ।

यह भी पढ़ें : जब रणवीर सिंह पद्मावत के सेट पर 'खिलजी' जैसा बर्ताव करने लग गए थे

रणवीर जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म गली बॉय और सिम्बा में नजर आएंगे । इसके बाद वह साल 1983 के क्रिकेट विश्वकप की जीत पर बन रही कबीर खान की फ़िल्म 83, की शूटिंग शुरु करेंगे । इस फ़िल्म में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे ।