फ़िल्म आरआरआर के ट्रेलर रिलीज़ होने के साथ ही इस फिल्म का बोलबाला हर जगह है । बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्म आरआरआर का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है । इस फिल्म की लीड एक्टर में से एक राम चरण ने फ़िल्म में अपने नए अवतार से सभी को इंप्रेस कर दिया है । अल्लुरी सीताराम राजू के रूप में परिवर्तित करने के लिए राम चरण को फिजिकली और इमोशनली कड़ी मेहनत से गुजरना पड़ा ।

राम चरण का ट्रांसफ़ोर्मेशन
राम चरण ने अपने इस किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाया है जो इस वीडियो में नज़र आता है जिसे आज सुबह ही रिलीज़ किया गया ।
यह आपको उन 3 किरदारों के माध्यम से ले जाता है, जिन्हें उन्होंने चित्रित करता है, एक पुलिस अधिकारी से लेकर एक ब्रिटिश सेना अधिकारी और फिर एक युवा लड़के तक, ये सभी 3 अलग-अलग प्रकृति के हैं ।
उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए कई लुक्स दिए हैं। बहुत सारी तैयारियो के साथ इस फिल्म के ट्रेलर ने सभी को आश्चर्यचकित किया है और दर्शकों को अपने चहेते कलाकार को अल्लूरी सीताराम राजू के रूप में बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 7 जनवरी 2022 को सीनेमा घरों में रिलीज़ की जायेगी ।
















