अभिनेत्री राशि खन्ना अपनी एक्टिंग के अलावा अपने परोपकारी कामों की वजह से भी सभी का दिल जीतती हैं । राशि अक्सर अपनी पहल #BeTheMiracle के तहत समाज के कल्याण में योगदान देती हैं । जहां राशि खन्ना अपने जन्मदिन पर दान कर अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट करटी हैं वहीं  वह मानसिक और शारीरिक चुनौतियों वाले बच्चों के लिए एक कल्याणकारी संगठन के साथ कई वर्षों से हर साल क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन करती है । और इस क्रिसमस भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया ।

f0874c6a-4031-49d3-8af4-9ae7544f39da

राशि खन्ना ने बच्चों के लिए एक कल्याणकारी संगठन के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस 

अपनी पहल #BeTheMiracle के तहत क्रिसमस के शुभ अवसर का जश्न मनाते हुए, राशि ने मानसिक/शारीरिक चुनौतियों वाले बच्चों के लिए स्कूल/घर के लिए एक कल्याणकारी संगठन, स्वयंकृषि में जाकर वहां लोगों के साथ वक्त बिताया किया । जन्म के समय विशेष परिस्थितियों के कारण छोड़े गए बच्चों और अपने बच्चों द्वारा छोड़े गए वृद्ध नागरिकों के साथ बातचीत करते हुए, राशी ने संगठन के कर्मचारियों की मदद से लगभग 75 लोगों, प्रमुख रूप से 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र की लड़कियों के बीच, आशा और खुशी की किरणें फैलाईं । 

राशि ने जश्न की तस्वीरें साझा करते हुए कहा,  “मेरे दिल को छू गया और सोचिए कि किसी तरह उन पर भी मेरा वैसा ही प्रभाव पड़ा । यह क्रिसमस इससे ज्यादा मजेदार नहीं हो सकता था..! #BeTheMiracle जो आप है और उसमें आनंद और प्यार के तोहफ़े जैसे आप दे सके, दीजिए!  #merryChristmas”

उसी के बारे में बात करते हुए, राशी ने कहा, “आभार दुनिया में सबसे शांतिपूर्ण और आराम देने वाली भावना है । मैं इस जीवन और अवसरों के लिए बेहद आभारी हूं जो मुझे मिला है और इसलिए मैं दृढ़ता से मानती हूं कि मेरे प्रशंसकों और शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और आशीर्वाद का मेरी सफलता में प्रमुख योगदान रहा है । यही कारण है कि मैंने #BeTheMiracle की पहल शुरू की है ताकि मैं जिस भी संभव तरीके से मदद कर सकूं और समाज की बेहतरी के लिए काम करने वाले प्रामाणिक संस्थानों को प्रकाश में ला सकूं । आम जनता भी उनके द्वारा ईमानदारी से की जा रही सेवा में अत्यधिक विश्वास के साथ दान कर सकती है ।

इससे पहले, राशि ने कोविड के समय में रोटी बैंक के माध्यम से दान दिया था और अपने जन्मदिन पर दान देकर समाज को भी योगदान दिया था । पर्यावरण के प्रति जागरूक और प्रेमी अभिनेत्री हर साल अपने जन्मदिन पर पौधे भी लगाती हैं ।

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, राशि खन्ना 2022 में चार रिलीज और 2023 में एक दिलचस्प लाइन अप के साथ पूरे भारत के सबसे व्यस्त और सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक है ।